scriptबंगाल में राजनीतिक हत्या पर लगे विराम- केन्द्रीय मंत्री | Political murder in West Bengal should be stopped- Central minister | Patrika News

बंगाल में राजनीतिक हत्या पर लगे विराम- केन्द्रीय मंत्री

locationकोलकाताPublished: Jun 09, 2018 10:37:47 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

राजनीतिक पार्टियों को लोगों में अपने विचार का प्रचार करने का अधिकार है। लेकिन लोगों की हत्या कर उनके विचारों को बदलने की कोशिश करना संगीन अपराध है।

Kolkata

बंगाल में राजनीतिक हत्या पर लगे विराम- केन्द्रीय मंत्री

कहा, बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा हनन
कोलकाता

पुरूलिया में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन होने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य में हो रही ममता बनर्जी सरकार से राजनीतिक हिंसा और हत्याओं पर विराम लगाने की मांग की और हिंसा के सहारे विचारों को दबाने के प्रयास को संगीन अपराध करार दिया।
अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि बंगाल में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। लोकतंत्र और लोकतांत्रिक अधिकारों को ध्वस्त किया जा रहा है। बंगाल सरकार को इसे गंभीरता देखना चाहिए और इस पर शीघ्र विराम लगाना चाहिए। वे यहां मर्चेन्ट चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे हैं। इस मौके पर चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल झझरिया और पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र अगरवाल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान नामांकन से ले कर चुनाव नतीजा आने के बाद तक बंगाल में भारी हिंसा हुई। बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई। पुरुलिया जिले में दो जनों की बर्बरता से हत्या की गई, जिसकी भाजपा और देश ने कड़ी निंदा की। इस तरह की घटनाएं बंगाल सरकार की छवि धूमिल कर रही हैं और देश भर में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों पर हमले नहीं कराना चाहिए। लोकतंत्र में सभी एक समान है। लोगों के विचारों का गला नहीं घोटना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को लोगों में अपने विचार का प्रचार करने का अधिकार है। लेकिन लोगों की हत्या कर उनके विचारों को बदलने की कोशिश करना संगीन अपराध है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुरुलिया के बलरामपुुर में दो भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो और दुलाल कुमार को फंदे से लटका हुआ पाया गया। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने उक्त दोनों कार्यकर्ताओं की हत्या कराने का आरोप लगाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो