scriptक्वारंटीन सेन्टर में महिला से अश्लीलता, भड़के लोग, पुलिस पर पथराव | Pornography from a woman in the Quarantine Center | Patrika News
कोलकाता

क्वारंटीन सेन्टर में महिला से अश्लीलता, भड़के लोग, पुलिस पर पथराव

क्वारंटीन सेन्टर में एक महिला से पुलिस की ओर से अश्लीलता को लेकर दक्षिण 24 परगना जिले का ढोलाघाट इलाके का दीगंतपुर इलाका शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया…

कोलकाताJul 11, 2020 / 01:19 am

Ashutosh Kumar Singh

क्वारंटीन सेन्टर में महिला से अश्लीलता, भड़के लोग, पुलिस पर पथराव

क्वारंटीन सेन्टर में महिला से अश्लीलता, भड़के लोग, पुलिस पर पथराव

कोलकाता
क्वारंटीन सेन्टर में एक महिला से पुलिस की ओर से अश्लीलता को लेकर दक्षिण 24 परगना जिले का ढोलाघाट इलाके का दीगंतपुर इलाका शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना से भड़के ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर फथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से लाठी चार्ज किया गया। पुलिस-जनता के बीच हुई भिड़ंत में चार-पांच पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने 9 ग्रामीणो को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर इलाके लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात लोगों ने क्वारंटीन सेन्टर में रह रही एक मिहला के साथ एक पुलिसकर्मी को आपत्तिजनक हालत में देखा था। ग्रामीण दोनों को मारपट रहे थे।खबर पाकर शुक्रवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस जब दोनों को ग्रीमणों का होथों से छुड़ाने की कोशिश की तो वे भड़क उठे। पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिए। ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव में चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को नियंत्रण से बाहर होने की खबर सुन बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और लाठीचार्ज किया।
सुंदरवन के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। दोषी पाए जाने वाले पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो