scriptजर्जर मकान का हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत | portion of a dangerous building collapsed 1 died. | Patrika News

जर्जर मकान का हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत

locationकोलकाताPublished: Apr 02, 2019 03:06:49 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– कोलकाता नगर निगम के वार्ड नम्बर 117 के बीएल साहा रोड इलाके में एक जर्जर मकान का हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम अरुप माहतो (30) है। हादासा मकान के जर्जर हिस्से को तोडऩे के दौरान हुआ।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

जर्जर मकान का हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के वार्ड नम्बर 117 के बीएल साहा रोड इलाके में एक जर्जर मकान का हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम अरुप माहतो (30) है। सोमवार की सुबह मकान के जर्जर हिस्से को तोडऩे के दौरान यह हादासा हुआ। घटना में एक और मजदूर की जान बाल-बाल बच गई। सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह बीएल साहा रोड के पोद्दार लेन इलाके में स्थित एक तल्ले मकान के जर्जर हिस्से को दो मजदूर तोडऩे में जुटे हुए थे। दोनों मजदूरों को उस काम में उक्त मकान के मालिक ने लगाया था। वह उसी मकान के बगल में नया घर बनाकर रहता है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब दोनों मजदूर जर्जर मकान का हिस्सा तोड़ रहे थे, तभी अन्य हिस्सा ढह गया। एक ओर जहां घटना में अरूप मलबे के नीचे दब गया। वहीं उसका दूसरा साथी जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर भागा। लोगों को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद अमित सिंह, बेहला थाने की पुलिस व दमकलवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस व दमकल की मदद से अरूप को मलबों के नीचे से बाहर निकाला गया और एमआर बांगुड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पार्षद अमित सिंह के अनुसार उक्त मकान निगम की ओर से पहले से ही जर्जर घोषित था। उनके अनुसार दोनों मजदूर जो मकान के जर्जर हिस्से को तोडऩे में जुटे थे वे अनुभवी नहीं थे। उनके अनुसार घटना में कहीं न कहीं मकान मालिक की लापरवाही भी जिम्मेदार है। इस घटना की जांच की जा रही है।

———————————————-

– फंदे से युवक का लटका शव बरामद

हल्दिया. पूर्व मिदनापुर जिले के सूताहाटा थाना क्षेत्र के शुक्लाचॉक इलाके में एक युवक का पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव पाया गया। मृतक का नाम कमल प्रमाणिक(22) है। पेश से गाड़ी चालक कमल पास के गांव का रहने वाला था। शनिवार की रात से लापता रहने के बाद रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से पूर्व इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो