युवक का नाम अनन्त बर्मन है। उसकी प्रेमिका का नाम लिपिका है। दोनों के बीच आठ सालों से प्रेम सम्पर्क था। लिपिका के घरवाले संबंध के खिलाफ थे। उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी गई थी। इसका पता लगने पर अनन्त सोमवार की सुबह से अपनी प्रेमिका के घर के सामने धरने पर बैठ गया। उसने प्लेकार्ड में लिखा कि उसके आठ साल वापस किए जाएं जो उसने साथ में बिताए थे। धरने की खबर पाते ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगी। इसी बीच युवती की मां बीमार पड़ गई उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। शाम होते-होते युवक की भी तबीयत बिगड़ गई जिसे देखने के बाद प्रेमिका ने उसी से शादी करने की इच्छा जताई। दोनों पक्ष बैठे और बातचीत कर दोनों की शादी तय की। युवक ने अनशन तोड़ दिया।