scriptगर्भवती घर लौटने के लिए चल पड़ी, रास्ते में ही हुआ प्रसव | Pregnant started to return home, delivery was on the way | Patrika News

गर्भवती घर लौटने के लिए चल पड़ी, रास्ते में ही हुआ प्रसव

locationकोलकाताPublished: May 13, 2020 08:52:53 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

बच्चे का नाम कोविड रखा।

गर्भवती घर लौटने के लिए चल पड़ी, रास्ते में ही हुआ प्रसव

गर्भवती घर लौटने के लिए चल पड़ी, रास्ते में ही हुआ प्रसव


जलपाईगुड़ी
नौ महीने की गर्भवती होने के बावजूद घर लौटने को बेताब महिला ने रास्ते में ही प्रसव किया। बच्चे का नाम कोविड रखा। मां और नवजात को जलपाईगुड़ी के बीरपारा राज्य सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। तालाबंदी में असम के कोकराझोड़ में एक सौ दस मजदूर फंस गए थे। लॉकडाउन में काम रोक दिया गया था जिससे लोगों को रहने में कठीनाई हो रही थी। किराया अलग से देने भारी पड़ रहा था। मजबूरन घर के लिए सब निकल पड़े। एक ट्रेलर में बिहार के लिए रवाना हुए। टीम में एक गर्भवती महिला थी। अचानक ट्रेलर में ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चालक ने एशियन हाईवे 48 पर जलपाईगुड़ी के गेयरकाटा में खड़ी कर दी। खबर पाकर आशा कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं वहां पहुंची। असलिमा बीबी को सड़क के किनारे पर ही प्रसव करवाया गया। दंपति ने नवजात कोविड नाम दिया। बानरहाट पुलिस मौके पर पहुंची। मां और बच्चे को उन लोगों ने बीरपारा राज्य सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो