scriptप्रेम मिलन ने स्कूली बच्चों को बांटे छाते-पंखे | prem milan gave umbrellas n fans to school children | Patrika News

प्रेम मिलन ने स्कूली बच्चों को बांटे छाते-पंखे

locationकोलकाताPublished: Apr 27, 2019 02:50:24 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

600 छाते और 20 पंखे वितरित किए गए

KOLKATA

प्रेम मिलन ने स्कूली बच्चों को बांटे छाते-पंखे

कोलकाता. प्रेम मिलन की ओर से शुक्रवार को हुगली जिले के हरिपाल शांतिपूर भावेंद्र स्कूल में बच्चों को 600 छाते और 20 पंखे वितरित किए गए। वितरण समारोह में समाजसेवी दामोदर मोर, हेडमास्टर समरनाथ दे, ज्योति सर्राफ, सचिव चन्द्रकांत सर्राफ आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेम मिलन सही मायने में सेवा का परिचायक है। आंख-दंत चिकित्सा के क्षेत्र में प्रेम मिलन सराहनीय व अतुलनीय कार्य कर रहा है, इसके अलावा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के मुताबिक विभिन्न सामग्री बांट कर मानव धर्म का पालन भी कर रहा है। सूरज चोखानी, रवीन्द्र अग्रवाल,संदीप तोदी, प्रवीण लोहिया, अशोक बैद, अशोक गांधी सक्रिय रहे। सचिव चन्द्रकांत ने बताया कि भीषण गर्मी मे बच्चों को छाता और पंखे मिलने से अब उन्हें गर्मी में राहत मिलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश शर्मा, रतन जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रशांत माझी, सुभाशीष विश्वास आदि का सहयोग रहा।
–कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम पर कार्यशाला
द इंटरनेशनल मिशन फॉर सोशल वेलफेयर एंड चैरिटी की ओर से राज्य के बीरभूम जिले के सदाईपुर, दोहिरी और हातिया उच्च विद्यालय में ३९वीं वर्षगांठ पर कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम समेत कई विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सभी से ***** भेद खत्म करने की अपील की। इसमें ७१६ महिलाओं तथा किशोरियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मिशन के महासचिव देवाशीष घोष, कुमारी मलि बागची, मंत्री शशि पांजा, रवीन्द्र पानवार, स्वामी गिरिशानंद महाराज, भाजनानंद महाराज आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो