scriptलोकसभा चुनावः मोदी बंगाल में कैसे देंगे ममता को मात? क्या है भाजपा की रणनीति? जानिए | Prime Minister Modi will address 15 public meetings in Bengal | Patrika News
कोलकाता

लोकसभा चुनावः मोदी बंगाल में कैसे देंगे ममता को मात? क्या है भाजपा की रणनीति? जानिए

– ये है योजना…

कोलकाताApr 19, 2019 / 05:01 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

लोकसभा चुनावः प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बंगाल में 15 जनसभाओं को संबोधित

कोलकाता

भाजपा ने पश्चिम बंगाल 42 में से 23 सीटे जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हांसिल करने के लिए पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। पार्टी प्रदेश इकाई के नेता यह अच्छी तरह से जानते हैं कि इस लक्ष्य को हांसिल करने उनके बूते के बाहर की बात है। ऐसा मोदी मैजिक से ही संभव है। इसलिए पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। राज्य में अधिक से अधिक संसदीय सीटों पर जीत के लक्ष्य को हासिल करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह जानकारी दी। घोष ने बताया कि शाह ने बंगाल में 23 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। केंद्र में भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। घोष ने कहा कि बंगाल में बड़ी संख्या में लोग शाह और मोदी को पसंद करते हैं, इसलिए उनकी जनसभा भी अधिक से अधिक प्रस्तावित की गई है। हालांकि फिलहाल मोदी और अमित शाह की जनसभाओं की तारीख और स्थान तय नहीं हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है। साथ ही लंबे समय तक जमीनी स्तर पर काम किया है। राज्य में पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पार्टी ने ‘विस्तारक’ नियुक्त किए हैं, जिन्होंने पिछले एक साल से काम किया है।
Kolkata West Bengal
राज्य में 2 सीटों पर लोकसभा का चुनाव हो चुका है और 40 सीटों पर 6 चरणों में मतदान होना बाकी है। इन सीटों पर अधिक से अधिक कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद, प्रधानमंत्री बंगाल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। पहले चरण के तहत अलीपुरदुआर और कूचबिहार में मतदान हो चुका है जबकि 40 सीटों पर मतदान होना बाकी है।

Home / Kolkata / लोकसभा चुनावः मोदी बंगाल में कैसे देंगे ममता को मात? क्या है भाजपा की रणनीति? जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो