कोलकाता

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में जाएंगी प्रियंका गांधी।़

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी क्या पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में कदम रखेंगी? इसे लेकर पार्टी के अंदर जोरों से चर्चा चल रही है।

कोलकाताFeb 22, 2020 / 10:27 pm

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में जाएंगी प्रियंका गांधी।़

कोलकाता.
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी क्या पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में कदम रखेंगी? इसे लेकर पार्टी के अंदर जोरों से चर्चा चल रही है। हाल ही में लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी प्रियंका की उम्मीदवारी का पक्ष लिया था। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस बहस को और र्ईंधन दे दिया। उल्लेखनीय है कि अप्रेल में पश्चिम बंगाल से निर्वाचित ५ राज्यसभा सांसदों के मियाद पूरे हो रहे हैं। फलस्वरूप उक्त सीटों पर चुनाव होने हैं। सदन में सदस्यों की संख्या के दृष्टिकोण से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 4 सीटों पर आसानी से जीत हासिल कर लेगा। जबकि पांचवें सीट को लेकर जबरदस्त मुकाबले के आसार हैं।
राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के लिए उम्मीदवार को प्रथम पसंद के 48 वोटों (विधायकों का समर्थन) की जरूरत है। कांग्रेस के पास यह संख्या 2016 में 44 के मुकाबले फिलहाल 25 पर टिकी हुई है। ऐसे में वाममोर्चा के प्रत्यक्ष समर्थन के बिना कांग्रेस की जीत संभव नहीं है।
इस संदर्भ में सिंघवी ने कहा कि राज्य विधानसभा में दलगत स्थिति की समीक्षा के बाद ही पार्टी आगामी राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का दावा पेश करेगी। प्रियंका की उम्मीदवारी पर पूछे सवाल पर सिंघवी ने कहा कि उन्हें मालूम है कि पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए प्रियंका की उम्मीदवारी की मांग उठ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से भी इस तरह की मांगें उठीं हैं। इस बारे में आधिकारिक निर्णय कांग्रेस कार्यसमिति ही लेगी।

Home / Kolkata / पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में जाएंगी प्रियंका गांधी।़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.