scriptशादी का झांसा देकर बनाया शरीरिक संबंध | promise of marraige then dithed after having sex | Patrika News

शादी का झांसा देकर बनाया शरीरिक संबंध

locationकोलकाताPublished: Sep 22, 2018 05:42:05 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– गर्भवती होते ही शादी से किया इन्कार- गरफा थाने की पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Kolkata, West Bengal, India

शादी का झांसा देकर बनाया शरीरिक संबंध

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के गरफा थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम समर मंडल है। वह कसबा थाना इलाके का रहने वाला है। आरोप है कि पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर वह अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा था। लेकिन 1 महीने पहले उसे जैसे ही पता चला कि उसकी प्रेमिका गर्भवती हो चुकी है तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने गुरुवार की रात उसके खिलाफ गरफा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह अलीपुर अदालत में पेश करने के बाद अदालत की ओर से उसे आगामी 3 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर हुआ था संपर्क

पीडि़ता से मिली जानकारी के अनुसार लगभग डेढ साल पहले आरोपी ने उसे फेसबुक पर फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजा था। वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और प्रेम संबंध में जुड़ गए। दोनों के बीच मिलना-जुलना भी शुरू हो गया था। आरोपी आए दिन उसे अपनी मोटरसाइकल से किसी सुनसान जगह पर ले जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था। एक महीने पहले जब पीडि़ता को पता चला कि वह गर्भवती है, तो उसने आरोपी पर शादी का दबाव देना शुरू कर दिया। पीडि़ता के अनुसार पहले तो आरोपी ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाला, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने साफ तौर पर शादी से इन्कार कर दिया। यही नहीं उसने पीडि़ता के साथ संपर्क रखना भी बंद कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस का सहारा लिया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना की जांच में जुटी पुलिस आरोपी से इस बारे में गंभीरता से पूछताछ कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो