script

जनसम्पर्क: भाजपा ने लिया किताबों का सहारा

locationकोलकाताPublished: Oct 20, 2018 07:49:37 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास लगाया बुक स्टॉल

kolkata west bengal

जनसम्पर्क: भाजपा ने लिया किताबों का सहारा

कोलकाता. लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा ने राज्य की विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा के दौरान पंडालों के आस-पास 3 हजार से ज्यादा बुक स्टॉल लगाया। भाजपा (के.एन. एस.जिला) के विधाननगर दक्षिण-पश्चिम मंडल की तरफ से बुक स्टॉल लगाया गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु, जिला जी.एस. सोमनाथ भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष गणेश राउत,मंडल जी.एस. देवाशीष झा, उपाध्यक्ष बाबू दा, कैशियर पंकज गोयनका, मनोज सेठ, तापस दा, आशुतोष दा, सुशान्त दा, अभिषेक मंडल, बापी पाल एवं अन्य कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। बुक स्टॉल पर पार्टी की विचारधारा पर आधारित कई पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनसंघ से जुड़ी कई किताबें भी स्टॉलों पर नजर आईं। पार्टी ने राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी), नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर सामग्री प्रदर्शित कर लोगों को विवादास्पद मुद्दों से भी अवगत कराया। पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी राज्य में अब तीन रथयात्राएं भी निकालेंगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बड़े चेहरे इन रथयात्राओं की अगुवाई करेंगे। इस अभियान का प्रचार जल्द किया जाएगा। पार्टी ने राज्य की कुल 42 सीटों में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। फिलहाल पार्टी के पास आसनसोल तथा दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र की दो सीटें हैं।

महाअष्टमी के दिन किया चंडीपाठ

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पारम्परिक रिवाज के अनुसार बीरभूम जिले के मिरिटि गांव स्थित अपने पैतृक आवास दुर्गापूजा में शामिल हुए। महाषष्ठी से लेकर दशमी तक कुल पांच दिनों तक देवी आराधना में वे लीन रहे। महाअष्टमी के दिन पुष्पांजलि व संधि पूजा के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग मंडप प्रांगण में उपस्थित रहे। पुरोहित की भूमिका में रहे प्रणव ने दूसरे पंडितों के साथ चंडीपाठ किया। मां शक्ति की पूजा में उनके सांसद पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने विशेष रूप से हाथ बंटाया। इस अवसर पर उनकी दीदी अन्नपूर्णा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व राष्ट्रपति ने महानवमी के दिन देवी आराधना के बाद आमिष भोजन के रूप में रोहू मछली और चावल ग्रहण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो