scriptराहुल गांधी की जनसभा पर बंगाल के नेताओं की नजर | Rahul Gandhi to address 1st public Meeting in West Bengal | Patrika News

राहुल गांधी की जनसभा पर बंगाल के नेताओं की नजर

locationकोलकाताPublished: Mar 22, 2019 09:05:27 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मालदह उत्तर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चांचल प्रखण्ड स्थित कलम बागान मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

kolkata west bengal

राहुल गांधी की जनसभा पर बंगाल के नेताओं की नजर

– मालदह में राहुल गांधी की पहली जनसभा आज
– प्रदेश कांग्रेस नेताओं की टोली पहुंची चांचल

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मालदह उत्तर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चांचल प्रखण्ड स्थित कलम बागान मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गांधी की जनसभा को लेकर राज्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा, प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन सांसद प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकांश नेता शुक्रवार को मालदह पहुंच जनसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राज्य में माकपा के साथ सीटों पर समझौता नहीं होने के कारण पार्टी प्रदेश की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है। ऐसी स्थिति में प्रदेश के नेताओं की नजर राहुल के वक्तव्यों पर टिकी है। राहुल गांधी तृणमूल कांग्रेस और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदर्भ में आक्रामक तेवर दिखाते हैं या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी। कारण यह कि मालदह उत्तर संसदीय क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और तृणणूल कांग्रेस के बीच ही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मौसम बेनजीर नूर कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुर्ई थीं। इस बार वह तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ उनके ममेरे भाई तथा कांग्रेस विधायक ईशा खानचौधरी मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में राहुल ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पर जमकर प्रहार किया था। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि चांचल में जनसभा करने के बाद राहुल लौट जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो