scriptराहुल ने अधीर को दिया भाजपा में आने का ऑफर | Rahul offers Adhir to join BJP | Patrika News

राहुल ने अधीर को दिया भाजपा में आने का ऑफर

locationकोलकाताPublished: May 28, 2018 04:00:38 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

भाजपा में शामिल हुए बिना अधीर रंजन चौधरी राजनीतिक मैदान में टिक नहीं पाएंगे

Kolkata

राहुल ने अधीर को दिया भाजपा में आने का ऑफर

लोकसभा चुनाव बाद तृणमूल के टूटने का दावा किया
कोलकाता

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया। साथ ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के टूटने का दावा किया।
राहुल सिन्हा ने यह प्रस्ताव चौधरी को उनके ही गृह क्षेत्र बहरमपुर में दिया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए बिना अधीर रंजन चौधरी राजनीतिक मैदान में टिक नहीं पाएंगे। इस लिए समय बर्बाद न कर के जितना जल्दी हो उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। पिछले कुछ महीनों से अधीर रंजन चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैली हुई है। राज्य के परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी सहित राज्य सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी को भाजपा में शामिल होने का मुद्दा उठाते रहते हैं। पिछले दिनों जिले के कांग्रेस नेता और विधायक हुमायूं कबीर की ओर से भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने के बाद अधीर चौधरी को भाजपा में शामिल होने कीअफवाह को और बल मिला और अब राहुल सिन्हा चौधरी को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दे कर इस अफवाहों को और हवा दे दी है। राहुल सिन्हा ने कहा कि अधीर चौधरी के भाजपा में आने से उनके और जिले के लोगों के हित में होगा। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के छह महीने के भीतर तृणमूल कांग्रेस टूट जाएगी। उसके बाद भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज होगी। तृणमूल कांग्रेस यह सब समझ गई है। इस लिए उसने पंचायत चुनाव में हिंसा और दहशत फैला कर अधिकतर पंचायत पर कब्जा जमा लिया। लेकिन पंचायत चुनाव जैसा लोकसभा चुनाव में नहीं होगा। लोकसभा चुनाव केन्द्रीय बल की निगरानी में निगरानी में होगा और कोई भी रिंगिंग नहीं कर पाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो