scriptबंगाल में जल्द होगी राहत की बारिश | raining may be in bengal | Patrika News

बंगाल में जल्द होगी राहत की बारिश

locationकोलकाताPublished: May 21, 2019 02:25:25 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

तेज हवा, गरज के साथ बारिश की संभावना—-पर कोलकाता के साथ दक्षिण बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं—-तापमान 2 से 3 डिग्री से अधिक रहेगा—-मौसम विभाग की रिपोर्ट

kolkata

बंगाल में जल्द होगी राहत की बारिश

कोलकाता. कोलकाता सहित संपूर्ण बंगाल में तेज गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को अब जल्द ही बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में नदिया, मालदह, उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर में तेज हवा, गरज के साथ बारिश की संभावना जताई। रिपोर्ट के अनुसार 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ उत्तर बंगाल के 3 जिलों में बारिश होगी। अलीपुर मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि नदिया, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज के साथ बारिश होगी पर वर्तमान में कोलकाता के साथ दक्षिण बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक कोलकाता में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत, न्यूनतम 52 प्रतिशत रहेगा। उधर रविवार दोपहर कोलकाता के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई हालांकि दक्षिण बंगाल में बारिश नहीं हुई। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों में कोलकाता, दोनों 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा, हुगली और नदिया में तापमान 2 से 3 डिग्री से अधिक रहेगा। कुछ जिलों में लू की संभावना के साथ पुरुलिया, बांकुड़ा, दोनों बद्र्धमान, वीरभूम, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम में गर्मी चरम पर रहेगी।
—देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्मिी विक्षोभ बना है, इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। पूर्वी भारत में असम और मेघालय पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। गंगीय बंगाल से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी है। दक्षिणी अंडमान सागर पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। बीते 24 घंटों के दौरान बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में गरज के साथ बारिश हुई। वहीं गंगीय बंगाल, ओडिशा में भी एक-दो स्थानों पर भी बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं। 20 मई की अपनी सामान्य तिथि से पहले पहुंच मानसून ने दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह को कवर किया है। हालांकि उत्तर-पूर्वी राज्यों पर अभी भी प्री-मॉनसून मौसम की गतिविधियां इस क्षेत्र में गति पकड़ रही हैं। पूर्वोत्तर भारत में विभिन्न तीव्रता के साथ छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में प्री-मॉनसून वर्षा हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो