scriptबंगाल में बरसेंगे बदरा, 48 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून | RAININING MAY BE AT KOLKATA | Patrika News

बंगाल में बरसेंगे बदरा, 48 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून

locationकोलकाताPublished: Jun 06, 2019 06:33:59 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

तूफान की संभावना, बंगाल के गांगेय हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम होगी बारिश—– इस साल मानसून रहेगा कमजोर

kolkata

बंगाल में बरसेंगे बदरा, 48 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून

कोलकाता. महानगर सहित हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों के हिस्सों में बुधवार रात से अगले कुछ घंटों तक बारिश सहित तूफान की संभावना क्षेत्रीय चक्रवात केंद्र ने जताई है। साथ ही बंगाल के गांगेय हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी। मौसम विभाग की बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ असम-मेघालय में 6 जून को भारी बारिश होगी। बंगाल, ओडिशा, झारखंड के अंदरूनी हिस्सों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम का पूर्वानुमान देने वाली एजेंसी स्काईमेट के मौसम विज्ञानी समर चौधरी ने बताया कि अगले 48 घंटों के भीतर केरल में मॉनसून पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून कमजोर रहेगा। पिछले 24 घंटों में गंगीय बंगाल और झारखंड, उत्तर बंगाल के ऊपर पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट और मुर्शिदाबाद, जमशेदपुर, रांची और जलपाईगुड़ी में बारिश हुई। स्काईमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर बंगाल और इससे सटे पूर्वोत्तर भारत में बारिश जारी रहेंगी। कोलकाता, 24 उत्तरी परगना, 24 दक्षिण परगना, मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे कुछ स्थानों पर मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। झारखंड और पश्चिमी ओडिशा के पश्चिमी भागों में तापमान बढऩे की उम्मीद है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिणी अरब सागर तथा मालदीव कोमोरिन क्षेत्र के ज्यादातर क्षेत्रों और बंगाल के दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। अगले 48 से 72 घंटों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के केरल में आगे बढऩे की संभावना है। इसके अलावा, मानसून अगले 3 से 4 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में आगे बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय दक्षिणी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों सहित मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के अधिक भागों और उत्तरी अंडमान सागर के साथ दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिण-पूर्वी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी तट पर आ गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो