scriptरामकृष्ण सारदा सेवाश्रम के महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार | Ramakrishna arrested in charge of Maharaja Rape of Sarada Sevashram | Patrika News

रामकृष्ण सारदा सेवाश्रम के महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Sep 03, 2018 06:38:39 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– आरोप है कि आवासीय स्कूल के छात्रों का करता था यौन उत्पीडऩ

kolkata west bengal

रामकृष्ण सारदा सेवाश्रम के महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार

कोलकाता . उत्तर 24 परगना के हाबरा स्थित रामकृष्ण सारदा सेवाश्रम के संन्यासी सत्यरूपानन्द को गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उस पर आरोप है कि आवासीय विद्यालय में पढऩे वाले नाबालिक छात्रों को यौन रूप से उत्पीडि़त करता था। इस बारे में दो अभिभावकों ने थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर रविवार की रात को संन्यासी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पोकसो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार गोबरडांगा स्थित इस आश्रम के आवासीय विद्यालय में 50 नाबालिक शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां पर कक्षा आठवीं तक की शिक्षा दी जाती है। आरोप है कि यहां का प्रधान संन्यासी बच्चों को यौन रूप से उत्पीडि़त करता था। आरोपी बच्चों को अपने कमरे में बुलाकर उनके साथ गन्दी हरकतें करता था। साथ ही इस बात की जानकारी किसी ने भी अपने अभिभावक को दी तो उनके साथ अच्छा नहीं होगा ऐसा कह कर उनको डरा कर रखा जाता था। ऐसा ही काफी समय से चल रहा था। दो छात्र गत सप्ताह बीमार पड़ गए ऐसे में घरवालों को सूचना दी गई। घरवालों के आने पर छात्रों ने सारी बात की जानकारी दी। गुरुवार को कई अभिभावक मिलकर पार्षद की मदद से हाबरा थाने पहुंचे। पहले तो थाने ने शिकायत लेने से आनाकानी की बाद में उच्च अधिकारियों के कहने के बाद एक अभिभावक को शिकायत दर्ज कराने की इजाजत मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पीडि़त कक्षा छठवीं व चौथी के छात्र चौथी में पढ़ते हैं उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। साथ ही रविवार की रात को आश्रम से ही सत्यरूपानन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार सत्यरूपानन्द पहले रहड़ा रामकृष्ण मिशन में तैनात था पर वहां से किसी कारणवश उसको निकाल दिया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो