— भाजपा कार्यकर्ता की रहस्यमयी मौत से सनसनी
-एगरा इलाके की घटना
कोलकाता.
पूर्व मिदनापुर के एगरा में एक भाजपा कार्यकर्ता की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके शव को मंगलवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया। उसका नाम तपन खटुआ (45) है।
उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय भाजपा के नेताओं का आरोप है कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस के लोगों का हाथ है। हालांकि तृणमूल ने आरोप को निराधार बताया है। तृणमूल का कहना है कि इस घटना का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई होगी। मृतक के परिवार का कहना है कि तपन बीती रात को घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक जब नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। फिर भी वह नहीं मिला। सुबह होने पर लोगों ने उसके शव को तालाब में देखा। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।