जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई तो शादी करने से मना कर दिया। शुक्रवार रात को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत मे भेज दिया। पूछताछ की जा रही है।
बनगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
उत्तर २४ परगना जिले के बनगांव इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घिनौनी घटना सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम समर विश्वास है। पुलिस के अनुसार फकीर बागान इलाके में शुक्रवार की शाम कक्षा नौवीं की छात्रा खेल रही थी, तभी समर विश्वास उसके दबोच लिया। उसे घसीटते हुए ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग को इलाज के लिए *****्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार उसने गुनाह कबूल लिया है।

युवती से अश्लील हरकत और मोबाइल छीन लेने वाले ओला चालक गिरफ्तार
आईटी सेक्टर में काम करने वाली युवती से अश्लील हरकत और मोबाइल छीन लेने वाले ओला चालक को न्यूटाउन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले महीने यह वारदात हुई थी। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दजई कराई थी। २६ अगस्त को सुबह लगभग छह बजे युवती एयरपोर्ट एक नम्बर गेट से ओला पर चढ़ी थी।

रास्ते में ओला चालक ने उसके साथ छेडख़ानी की। विरोध करने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। फिर युवती को कैब से उतार कर भाग निकला था। विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने न्यूटाउन के पाथरघाटा इलाके से पुलिस ने आरोपी ओला चालक को गिरफ्तार किया। उसका नाम राजू सरदार है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।