कोलकाता

इंसानियत शर्मसार : बंगाल में श्वान से दुष्कर्म

– आरोपी गिरफ्तार- धारा-377 के तहत मामला दर्ज

कोलकाताJul 16, 2018 / 11:10 pm

Ashutosh Kumar Singh

इंसानियत शर्मसार : बंगाल में श्वान से दुष्कर्म

कोलकाता
कोलकाता से सटे लेकटाउन इलाके में श्वान से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाले शख्स का नाम कमलेश महतो है। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान (भादवि) की धारा-377 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकटाउन विधानपल्ली इलाके के लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है। लोगों ने उसके लिए कड़ी सजा की मांग की है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हैवानियत के शिकार श्वान का पशु अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है। सूत्रों के अनुसार जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
—-

रंगेहाथ पकड़ा गया हवस का भेडिय़ा

इंसान रूपी जानवर कमलेश को रविवार रात श्वान के मालिक ने रंगे हाथ पकड़ा था। रात में उसने देखा उसका श्वान नहीं है। खोजबीन शुरू की तो आसपास के लोगों ने बताया कि कमलेश उसे अपने साथ ले गया है। जब वह उसके घर पहुंचा तो देखा घर का दरवाजा बंद है। खिड़कियां भी बंद हैं। अंदर से श्वान के कराहने की आवाज आ रही है। एक खिडक़ी को उसने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर का दृश्य देख वह दंग रह गया। श्वान का मुंह एवं पैर रस्सी से बांध कर कमलेश उसके साथ कुकृत्य कर रहा था। वह जोर से चीखा तो उलने दरवाजा खोल दिया। फिर वह श्वान को घर लाया।
—-
पड़ोसियों और पुलिस को दी खबर

उक्त व्यक्ति ने कमलेश के इस कुकृत्य के बारे में जानकारी दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लोगों का आरोप है कि लम्बे समय से वह श्वान पर इस तरह का अत्याचार कर रहा था। लोग ने उसे कई बार रात को श्वान को अपने साथ ले जाते देखा था, लेकिन किसी को इस तरह की हरकत का अनुमान नहीं था।
—-

पहले हावड़ा में भी सामने आया था मामला

इससे पहले हवाड़ा जिले के श्यामपुर थाने में इस तरह का एक मामला सामने आया था। पशु को मैदान में मृत पड़े हालत में बरामद किया गया था।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.