scriptकिशोरी के साथ दुष्कर्म,आरोपी फरार | Rape with the teenager | Patrika News

किशोरी के साथ दुष्कर्म,आरोपी फरार

locationकोलकाताPublished: Dec 13, 2017 10:15:15 am

उत्तर दिनाजपुर के ईटाहार के दुलर्भपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोपी फरार है

rape

कोलकाता. उत्तर दिनाजपुर के ईटाहार के दुलर्भपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोपी फरार है। पीडि़ता को रायगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ मेला देखने जा रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया व रास्ते के किनारे एक खेत में लेजाकर दुष्कर्म किया।

युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तीनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं पीडि़ता के परिजनों की ओर से ईटाहार थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। ईटाहार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मालदह दुष्कर्म पीडि़ता का परिवार जाएंगे मुख्यमंत्री की शरण में

मालदह के रतुआ थाना इलाके के दुष्कर्म पीडि़ता लापता युवती के परिजन अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास गुहार लगाएंगे। मालूम हो कि गत ९ जुलाई को रतुआ इलाके में मदरसा के तीन छात्रों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस की जांच के बाद तीनों आरोपी नाबालिक साबित हुए। बाद में गत ८ अगस्त को तीनों ने कि शोरी का अपहरण कर लिया। अभी तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। इसी घटना को लेकर पीडि़त किशोरी के परिजन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे। परिजनों का आरोप है कि लापता किशोरी को ढूंढने में पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।

 

कुप्रस्ताव ठुकराने पर महिला पर ‘एसिड अटैक’
दक्षिण कोलकाता के पर्णश्री थाने के गोपतल्ला लेन इलाके में कुप्रस्ताव ठुकराने पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला पर ‘एसिड अटैक’ किया गया। झुलसी महिला को इलाज के लिए विद्यासागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पांव झुलस गए हैं।

हमलावर ने महिला के चेहरे को निशाना बनाया था, लेकिन एसिड उसके पांव पर गिर गया। इस संबंध में पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी युवक का नाम सुब्रत बोस उर्फ राजू है। वह बेहला इलाके का ही रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार दोपहर को महिला स्थानीय एक दुकान में सामान खरीदने गई थी। उसी दौरान सुब्रत ने एसिड से भरा बोतल उस पर फें क दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। काफी दिन पहले उसकी शादी हुई है। पति से झगड़ा होने पर वह अलग रहती है। राजू लम्बे समय से उसे परेशान कर रहा था। इससे पहले भी वह कई बार उस पर हमला कर चुका है।


राजू ने कभी उस पर ब्लेड चलाया , कभी उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर फेंक दिया। एक बार गर्म पानी भी फेंका था। महिला ने उसके खिलाफ पुलिस के पास कई बार शिकायतें भी दर्ज कराई थी। एक बार उसे गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो