scriptRelief for acid attack victims | एसिड अटैक पीडि़त महिलाओं को मलहम | Patrika News

एसिड अटैक पीडि़त महिलाओं को मलहम

locationकोलकाताPublished: Dec 11, 2022 10:55:51 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

राज्य में एसिड अटैक से पीडि़त महिलाओं को मुआवजे की सीमा बढ़ाकर मलहम लगाने के लिए कानून बदला जाएगा। राज्य सरकार विधानसभा में विधेयक लाकर एसिड अटैक, सामूहिक बलात्कार व महिला अत्याचार से जुड़े अन्य मामलों का मुआवजा बढ़ाएगी। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों की मुआवजा राशि देश के बाकी हिस्सों की तुलना में कम है

एसिड अटैक पीडि़त महिलाओं को मलहम
एसिड अटैक पीडि़त महिलाओं को मलहम
कानून बदलकर मुआवजा बढ़ाएंगे

विधानसभा में लाया जाएगा विधेयक

कोलकाता. राज्य में एसिड अटैक से पीडि़त महिलाओं को मुआवजे की सीमा बढ़ाकर मलहम लगाने के लिए कानून बदला जाएगा। राज्य सरकार विधानसभा में विधेयक लाकर एसिड अटैक, सामूहिक बलात्कार व महिला अत्याचार से जुड़े अन्य मामलों का मुआवजा बढ़ाएगी। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों की मुआवजा राशि देश के बाकी हिस्सों की तुलना में कम है। मुआवजा कम होने की बात स्वीकार करते हुए राज्य सरकार यह भी कह चुकी है कि लीगल सर्विस टू विकटिम्स ऑफ एसिड अटैक( नाल्सा) के मुआवजे संबंधी सिफारिशों को देश के कई राज्यों की सरकारों ने मान लिया है। मुआवजे की बढ़ी हुई रकम से संबंधित सिफारिशें जल्द ही बंगाल में भी स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए विधानसभा में कानून बनाया जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.