scriptदुर्गा पूजा में चकाचक होंगी महानगर की सड़कें | Repair works on the roads going | Patrika News

दुर्गा पूजा में चकाचक होंगी महानगर की सड़कें

locationकोलकाताPublished: Sep 28, 2018 11:20:57 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

निगम में उच्चस्तरीय बैठक: निकासी व्यवस्था भी सुधरेगी

kolkata west bengal

दुर्गा पूजा में चकाचक होंगी महानगर की सड़कें

कोलकाता.
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा की तैयारियों के लिए कोलकाता नगर निगम ने अपनी कमर कस ली है। दुर्गापूजा में शहरवासियों को निगम से कोई शिकायत न हो इसके लिए कोलकाता नगर निगम तत्पर है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर महानगर की सड़कों पर जोरों-शोरों से मरम्मत कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। खासकर दक्षिण कोलकाता में पूजा के दौरान बारिश होने से वहां के निवासियों को जलजमाव से जूझना न पड़े, निगम की ओर से इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गौरतलव है कि शुक्रवार को इस मुद्दे पर कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में एमआईसी(पार्क) देवाशीष कुमार के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही पुलिस व सीईएसई विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक के बाद एमआईसी कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि दुर्गा पूजा से पूर्व नगर निगम की ओर से शहर के सभी खराब सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। इसके लिए निगम ने केपी से सहायता मांगते हुए किन सड़कों पर मरम्मत की जरूरत है उसकी लिस्ट मांगी है। साथ ही सीईएसई से निगम को पूरे महानगर में लाईटों से सजाने में मदद करने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए कई पम्पिंग स्टेशनों पर अतिरिक्त पम्प भी लाए गये हैं, जरूरत पडऩे पर उन्हें भी इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि महालया से पूर्व ही यह सारे कार्यसमाप्त हो जाएंगे।

मगही को संवैधानिक दर्जा देने के लिए धरना

कोलकाता. मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा देने की मांग पर मगही मगध नागरिक संघ की ओर से एक दिवसीय धरना पटना के गर्दनीबाग में दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जी ने मगही भाषा में संबोधन देते हुए संघ की मांग को जायज करार दिया। बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने भी संघ की 5 सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे बिहार और केंद्र सरकार को संघ की मांग से अवगत कराएंगे। इस मौके पर झारखंड सहित बिहार के कोने-कोने से काफी संख्या में मगही भाषा-भाषी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो