रेलवे ब्रिज का उद्घाटन होते ही हादसा, एक की मौत
- हादसे में एक अन्य घायल, कमारकुंडू रेलवे ब्रिज की घटना
कोलकाता
Published: June 04, 2022 12:26:21 am
हुगली.कोलकाता. मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई तो मुख्यमंत्री के जाने के साथी अव्यवस्था का आलम शुरू हो गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमारकुंडू रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया था। वह ब्रिज का उद्घाटन करके कोलकाता लौटी, यहां हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमारकुंडू रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया था। उद्घाटन किए गए रेलवे ओवर ब्रिज पर दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो सिंगुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कहां गई कड़ी सुरक्षा
अब सवाल यह उठता है कि मुख्यमंत्री के जाते ही अव्यवस्था का आलम शुरू हो गया। जबकि मुख्यमंत्री के आगमन पर यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। उद्घाटन के बाद ही दुर्घटना में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण अदक के रूप में हुई। वह मध्य हिजला का बसिंदा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मकान के शेड के नीचे से मिला शव
इधर, खडग़पुर के दासपुर थाना क्षेत्र मे स्थित गोविन्दनगर गांव में मौजूद एक मकान के शेड के नीचे से शुक्रवार को एक शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। ग्रामीणों ने इलाके में शव को देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

रेलवे ब्रिज का उद्घाटन होते ही हादसा, एक की मौत
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
