scriptमरम्मत की मांग पर सडक़ जाम | road blocked, due to not repairing of roads from long time | Patrika News

मरम्मत की मांग पर सडक़ जाम

locationकोलकाताPublished: Dec 22, 2018 03:33:14 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

कोलकाता लेदर कॉम्पलेक्स थाना क्षेत्र के वारी इलाके में सडक़ों की जर्जर हालत से परेशान लोगों ने शुक्रवार की सुबह सडक़ जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहनों के टायर जलाए।

 Kolkata, West Bengal, India

मरम्मत की मांग पर सडक़ जाम

कोलकाता. कोलकाता लेदर कॉम्पलेक्स थाना क्षेत्र के वारी इलाके में सडक़ों की जर्जर हालत से परेशान लोगों ने शुक्रवार की सुबह सडक़ जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहनों के टायर जलाए। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके की ज्यादातर सडक़ों की हालत खराब है। भोजारहाट से पाकापोल तक जाने के लिए लोगों को सडक़ों पर बड़े-बड़े गड्ढों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से बड़े तो बड़े स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है। प्रशासन से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थाल पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि बिफरे लोगों ने पुलिस को भी घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद स्थानीय पंचायत प्रधान व तृणमूल कांग्रेस के नेता घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से वादा किया कि १ महीने के अंदर इलाके की सभी सडक़ों की मरम्मत कर दी जाएगी और उनके दूसरे परेशानियों का हल भी निकाल दिया जाएगा। पंचायत प्रधान के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने अपना प्रदर्शन हटाया लेकिन उन्हें यह भी चेतावनी दी की 1 महीने में काम न होने से और बड़ प्रदर्शन किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो