scriptडकैती की योजना विफल, 6 डकैत गिरफ्तार | Robbery's plan fails, 6 robber arrested | Patrika News

डकैती की योजना विफल, 6 डकैत गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Mar 26, 2019 11:17:19 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

डकैती की योजना विफल, 6 डकैत गिरफ्तार

kolkata

डकैती की योजना विफल, 6 डकैत गिरफ्तार

डकैती की योजना विफल, 6 डकैत गिरफ्तार

हावड़ा
निश्ंिचदा थाना इलाके के दिल्ली रोड से पुलिस ने सोमवार की देर रात दुकान या वाहनों को लूटने की योजना बना रहे ६ सशस्त्र डकैतों को गिरफ्तार कर उनकी योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार डकैतों के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, एक तलवार, एक चाकू, एक हॉकी स्टिक, एक वाहन व एक टैक्सी जब्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार डकैतों का नाम मोहम्मद झुमरती(19), हैप्पी अली(22),संजय मल्लिक (25),राहुल मल्लिक(22),शिवा मल्लिक(26)और उमेश कुमार(30)बताया है। बिहार के सीवान, बागुईआटी, हेस्टिंग, वॉटगंज, हुगली, महेशतल्ला के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि ये दो वाहनों में सवार होकर किसी दुकान या किसी वाहन को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। उसी दौरान कुछ वाहन चालकों को संदेह हुआ क्योंकि काफी देर से दिल्ली रोड पर ये वाहन खड़ा कर रखा था। वाहन चालकों ने निश्ंिचदा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन छह सशस्त्र डकैतों ने बताया कि वे डकैती की योजना के तहत ही यहां पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो