scriptबंद फ्लैट से वृद्धा का सड़ा-गला शव मिला | rotten dead body of an old woman found from a closed flat. | Patrika News

बंद फ्लैट से वृद्धा का सड़ा-गला शव मिला

locationकोलकाताPublished: May 27, 2019 06:13:25 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण। पुलिस ने मृतका का नाम सुकन्या सेनगुप्ता(62) बताया है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

बंद फ्लैट से वृद्धा का सड़ा-गला शव मिला

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाना क्षेत्र के नवपल्ली इलाके में स्थित एक बंद फ्लैट से वृद्धा का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतका का नाम सुकन्या सेनगुप्ता(62) है। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर बारासात थाने की पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोडक़र वृद्धा के शव को बरामद किया। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्धा उक्त फ्लैट में अकेले रहती थी। पिछले 10 दिनों से उनके पड़ोसियों ने उन्हें नहीं देखा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्धा बहुत कम लोगों से बात-चीत करती थी। इस वजह से लोगों ने 10 दिनों से उन्हें ना देखकर भी कोई खोज-खबर नहीं ली। उन्हें लगा शायद वह बाहर गई हैं। लेकिन शनिवार की रात से उनके फ्लैट के अंदर से बदबू आने से लोगों का संदेह हुआ। उन्होंने सुबह होते ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वृद्धा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो