scriptविभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का रूट मार्च | Route march of security forces in different areas | Patrika News

विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का रूट मार्च

locationकोलकाताPublished: Mar 02, 2021 01:13:19 pm

Submitted by:

Renu Singh

कोलकाता की सड़कों पर उतरे जवान

विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का रूट मार्च

विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का रूट मार्च

कोलकाता
महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने रूट मार्च करना शुरू कर दिया। शनिवार की दोपहर को केंद्रीय सुरक्षा बलों की तीन कंपनी कोलकाता पहुंची थी। आनंदपुर पंचशायर, नारकेलडांगा, उल्टाडांगा और गरियाहाट में केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह में रूट मार्च किया। राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने रूट मार्च शुरू कर दिया। पंचशायर में डीसी ईस्ट गौरव लाल की मौजूदगी में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने रूटमार्च किया। यहां उल्लेखनीय है कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर 8 चरणों में 27 मार्च से मतदान शुरू होगा। महानगर में दो चरणों में 11 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके मुताबिक 26 अप्रैल को दक्षिण कोलकाता की 4 और 29 अप्रैल को उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में करीब दो माह पहले से ही शहर में सुरक्षा बलों का रूट मार्च शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों में केंद्रीय सुरक्षा बल की 125 कंपनी आएगी। शनिवार को राज्य में आई करीब 10 कंपनी केन्द्रीय सुरक्षा बल तीन कंपनी कोलकाता और बाकी बारासात, बशीरहाट और बनगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में भेजी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो