scriptदंगे फैला सकते हैं आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत : ममता बनर्जी | RRS chief Mohan Bhagwat may spread riots -mamata banerjee | Patrika News

दंगे फैला सकते हैं आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत : ममता बनर्जी

locationकोलकाताPublished: May 17, 2022 11:13:38 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

RRS chief Mohan Bhagwat पर पुलिस नजर रखे- ममता ने आरएसएस प्रमुख को खिलाफ दिया कड़ा संदेश-यह भी कहा कि अतिथि की तरह व्यवहार किया जाए

दंगे फैला सकते हैं आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत : ममता बनर्जी

दंगे फैला सकते हैं आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत : ममता बनर्जी

कोलकाता . मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने RRS chief Mohan Bhagwat पर दंगा फैलाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने पुलिस को आरएसएस प्रमुख के साथ अतिथि की तरह व्यवहार करने का भी निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि संघ प्रमुख 17 से 20 मई तक पश्चिम मिदनापुर जिले के केसियारी थाना इलाके में रहेंगे।

पुलिस कड़ी नजर रखें

पश्चिम मिदनापुर में मंगलवार को प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आरएसएस के खिलाफ कड़ा रूख अखतियार करते हुए पुलिस को इलाके में RRS chief Mohan Bhagwat की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने केसियारी थाना प्रभारी को खड़ा कराकर कहा कि आरएसएस प्रमुख तीन दिन इस इलाके में आ रहे हैं। वे क्या करने आ रहे हैं, इस पर पुलिस को कड़ी नजर रखनी होगी। उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि भागवत कहीं दंगा नहीं फैला सकें। लगे हाथ मुख्यमंत्री ने पुलिस से यह भी कहा कि भागवत के आने पर उनके साथ अतिथि की तरह व्यवहार करना होगा।

ट्रेनों की सुरक्षा पर फोकस करें

ममता ने क्षेत्र के सभी थानेदारों से उनके इलाके की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को ट्रेनों की सुरक्षा और माओवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माओवादी गोली मार कर भाग जाते हैं और आरपीएफ कुछ नहीं करता है। इसलिए पुलिस को ट्रेनों की सुरक्षा पर भी विशेष नजर रखनी होगी।

—————————————
पीडब्ल्यूडी कोई काम नहीं करता केवल बजट बढाता है : ममता

मिदनापुर में साइकिल कारखाना लगेगा

– सीएस संकट प्रबंधन कोष बनाएं

कोलकाता । जंगलमहल दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मिदनापुर में साइकिल बनाने का कारखाना स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने अपनी ही सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर काम नहीं करने और परियोजना का बजट बढाने बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को मनरेगा परियोजना के तहत काम करने वालों को पैसे देने के लिए संकट प्रबंधन कोष बनाने का निर्देश दिया और स्वास्थ्य साथी कार्डधारियों के इलाज नहीं करने वाले प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस रद्द करने की फिर चेतावनी दी।
बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार

मिदनापुर में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मिदनापुर में साइकिल कारखाना लगाया जाएगा। इसके लिए विद्यासागर औद्योगिक पार्क में जगह दी जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबूज साथी योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष 10 हजार छात्र-छात्राओं को साइकिल देती है। इसके लिए हमे बाहर से साइकिल और इसके कल-पूर्जे मंगवाने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने 66 परियोजनाओं का शिलान्यास और 123 परियोजनाओं का आभाषीय उदघाटन किया।
—-
पीडब्ल्यूडी पर गुस्सा जाहिर
पीडब्ल्यूडी पर गुस्सा जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सब काम पीडब्ल्यूडी से कराने की जरूरत नहीं है। ये विभाग कोई काम नहीं करता और हर परियोजना बजट तीन गुना से अधिक बढ़ा देता है। पीडब्ल्यूडी पहले अगर किसी एक योजना के लिए पांच रुपए का बजट बनाता है तो बाद में उसे बढ़ाकर 15 रुपए कर देता है।
—-
– संकट प्रबंधन कोष बनाने का निर्देश
केन्द्र पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार महीने से मनरेगा योजना के कर्मियों को पैसे नहीं मिले हैं, क्योंकि केंद्र पैसे नहीं दे रहा है। इससे गरीब लोग परेशानी में हैं। ममता ने मुख्य सचिव को संकट प्रबंधन कोष और इसके लिए एक कमेटी बनाने को कहा है, जिससे 100 दिन गारंटी योजना के तहत काम करने वालों के पैसे मिलने में कोई परेशानी नहीं हो।

तलाशी अभियान चलाया जाए
ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस को बिहार और झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में हथियारों की तस्करी रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाना होगा। इन इलाकों में 2000 रुपए में बंदूक मिल जाती है। पुलिस को यह ध्यान रखना होगा कि ट्रेन में हथियारों की तस्करी नही हो पाए नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो