scriptबंगाल में आरएसएस का विस्तार तेजी से | RSS fastly rising in bengal | Patrika News

बंगाल में आरएसएस का विस्तार तेजी से

locationकोलकाताPublished: Mar 14, 2018 11:26:20 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने देश मेंं सबसे अधिक तेजी से पश्चिम बंगाल में अपना विस्तार होने का दावा किया है।

Kolkata West Bengal
. बड़े पैमाने मनाई जाएगी रामनवमी – संघ
कोलकाता
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने देश मेंं सबसे अधिक तेजी से पश्चिम बंगाल में अपना विस्तार होने का दावा किया है और कहा कि इस साल भी बड़े पैमाने पर रामनवमी मनाई जाएगी।
संघ के महासचिव (दक्षिण बंगाल) जिश्नु बसु ने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में सबसे तेज गति से पश्चिम बंगाल में उनके संगठन का विस्तार हुआ है। पिछले पांच सालों में राज्य में उनकी शाखाओं की संख्या में दोगुना वृद्धि हुई है। वे इस दिन कोलकाता स्थित अपने क्षेत्रीय मुख्यालय में संवादाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में राज्य में शाखाओं (स्थानीय स्तर पर रोज बैठक करने वाली इकाई) की संख्या 750 थी। यह फरवरी 2018 में बढ़ कर 1279 शाखाएं हो गई है। आरएसएस के एक वरिष्ठ सेवक ने कहा कि बंगाल में कट्टरपंथियों का विस्तार हो रहा है। इस लिए आरएसएस राज्य में अपनी शक्ति बढ़ाने पर लागातार जोर दे रहा है। जिश्नु बसु ने बाताया कि बंगाल में संघ का विस्तार की शुरुआत वर्ष 2013 में स्वामी विवेकानंद का 150 वां जन्म दिन मनाने के दौरान हुआ था। उसके बाद से राज्य में आरएसएस का विस्तार जारी है। अधिक से अधिक लोग आरएसएस से जुड़ रहे हैं। उनके अनुसार शाखा के अलावा साप्ताहिक शाखाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से इस साल भी बड़े पैमाने पर रामनवमी मनाई जाएगी।
—-
गदा रैली निकालेगी भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि बंगाल भर में उनकी पार्टी बड़े धूमधाम से रामनवमी मनाएगी। इस साल रामनवमी के दिन उनकी पार्टी राज्य भर में गदा रैली निकालेगी। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी लगभग तैयारी कर ली गई है।पिछली बार भी रामनवमी के उपल्क्षय में संघ की अोर से सशस्त्र जुलूस निकली गई थी। इसे देखते हुए कोलकात पुिलस ने सशस्त्र रैली पर रोक लगा दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो