scriptआरएसएस ने भेजा आमंत्रण, ममता विदेश रवाना | RSS invite Mamta to attend his porgram | Patrika News

आरएसएस ने भेजा आमंत्रण, ममता विदेश रवाना

locationकोलकाताPublished: Sep 17, 2018 10:40:34 pm

Submitted by:

Manoj Singh

राज्य सचिवालय नवान्न और तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसकी नहीं की गई पुष्टि

kolkata west Bengal

आरएसएस ने भेजा आमंत्रण, ममता विदेश रवाना

लेकिन आमंत्रण आने के बावजूद आरएसएस के क ार्यक्रम में ममता बनर्जी के शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। आरएसएस का कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 से 19 सितंबर तक चलेगा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 16 सितंबर यानि रविवार को को जर्मनी के लिए रवाना हो गई है। वे 12 दिनों तक विदेश दौरे पर रहेंगी।
कोलकाता
सख्त विरोधी होने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से नई दिल्ली में तीन दिन चलने वाले अपने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को आमंत्रित किए जाने की खबर प्रकाश में आई है। आरएसएस का आमंत्रण उस समय आया है, जब केन्द्र में भाजपा के विकल्प के रूप में खुद को संगठित होने के लिए तत्पर क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन को नेतृत्व देने के लिए ममता बनर्जी तत्पर दिखाई दे रही हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बाद ममता बनर्जी पहली राजनीतिक व्यक्ति है, जिन्हें आरएसएस ने अपने कार्यक्रम में आमंत्रण किया है। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने नागपुर स्थित संघ के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया। लेकिन आमंत्रण आने के बावजूद आरएसएस के क ार्यक्रम में ममता बनर्जी के शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। आरएसएस का कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 से 19 सितंबर तक चलेगा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 16 सितंबर यानि रविवार को को जर्मनी के लिए रवाना हो गई है। वे 12 दिनों तक विदेश दौरे पर रहेंगी। हालांकि राज्य सचिवालय नवान्न और तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
———————–

माझेरहाट ब्रिज मामले में आठ अधिकारी दोषी
कोलकाता
दक्षिण कोलकाता के माझेरहाट ब्रिज ढहने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की गलती सामने आने के बाद शनिवार को दुर्घटना के लिए राज्य के आठ संवंधित अधिकारियों को दोषी ठहराया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों और वित्त विभाग के तीन अधिकारियों को दोषी ठहराया है। राज्य सचिवालय नवान्न के सूत्रों ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव मलय दे के नेतृत्व वाली जांच कमेटी ने मुख्यमंत्री को जो अपनी रिपोर्ट सौपी है उसमें कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों की लापरवाही के कारण माझेरहाट ब्रिज की मरम्मत नहीं हुआ और पुल ढह गया। रिपोर्ट में वित्त विभाग के तीन अधिकारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इनकार करने के बाद पीडब्ल्यूडी को उक्त दुर्घटना के लिए दोषी स्वीकार किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो