scriptउम्मीदवारों के चयन पर प्रदेश भाजपा में बवाल | Ruckus in protest against selection of candidates in BJP | Patrika News

उम्मीदवारों के चयन पर प्रदेश भाजपा में बवाल

locationकोलकाताPublished: Mar 23, 2019 10:52:36 pm

Submitted by:

Manoj Singh

तृणमूल बहिष्कृत नेता को उम्मीदवार बनाने के विरोध में कूचबिहार पार्टी कार्यालय में तोडफ़ोड़
टिकट नहीं मिलने पर राजकमल पाठक ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
 

kolkata

उम्मीदवारों के चयन पर प्रदेश भाजपा में बवाल

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद से पार्टी में बढ़ा असंतोष सतह पर आ गया। राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में धरती पुत्रों को नजरअंदाज कर तृणमूल कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और स्थानीय नेताओं को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजकमल पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कोलकाता

काफी माथापची करने के बाद गत गुरुवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद से पार्टी में बढ़ा असंतोष सतह पर आ गया। राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में धरती पुत्रों को नजरअंदाज कर तृणमूल कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और स्थानीय नेताओं को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने उम्मीदवार चयन के खिलाफ पार्टी में रोष होने की बात स्वीकार की। साथ ही बातचीत कर इसे सुलझाने का दावा भी किया। कूचबिहार से उम्मीदवार के सशख्त दावेदार जिला महासचिव दीपक बर्मन को टिकट नहीं देने और तृणमूल कांग्रेस से बहिष्कृत नेता नीसिथ प्रमाणिक को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात को हीजिला पार्टी मुख्यालय में तोडफ़ोड़ की और दूसरे दिन शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकता पार्टी नेतृत्व से बर्मन को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। मांग नहीं मानने पर वे सामुहिक इस्तीफा देने की धमकी भी दिए हैं। उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद भाजपा की कूचबिहार जिला इकाई ने आपत्ति दर्ज कराई है। रात 12 बजे तक केंद्रीय समिति के एक सदस्य और जिला नेतृत्व ने रात 12 बजे तक बैठक करने के बाद शक्रवार को उक्त क्षेत्र दीपक बर्मन को उम्मीदवार बनाने की धमकी दी। उनका कहना है कि तृणमूल से बहिष्कृत नेता को पार्टी ने लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इससे न सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा बल्कि पार्टी की हार भी सुनिश्चित होगी। नीसिथ प्रमाणिक से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना करते हुए कहा कि वे फिलहाल दिल्ली में हैं और कोलकाता लौटने के बाद ही इस बारे में बातचीत करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर जिला नेतृत्व का आदेश होता है तो निश्चित तौर पर वह चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर पार्टी टिकट नहीं मिलने और केन्द्रीय नेतृत्व के उम्मीदवार चयन करने की पद्धति के विरोध में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजकमल पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दक्षिण कोलकाता के रहने वाले पाठक ने अपने पुराना गृह क्षेत्र हुगली या श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया था। लेकिन भाजपा के केन्द्रयी नेतृत्व ने हुगली से प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी को और श्रीरामपुर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। राजकमल पाठक ने कहा कि उन्होंने हुगली और श्रीरामपुर से उम्मीदवार बनाए जाने का आवेदन किया था। लेकिन सीट जीतने के लिए योग्य होने के कारण उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया। जब वे लोकसभा सीट जीतने योग्य नहीं है तो वे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पद के लिए वे कैसे योग्य हो सकते हैं। इस लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा बैरकपुर, कृष्णननगर और तमलुक लोकसभा के पार्टी उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। तमलुक के स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकता सिद्धार्थ नस्कर को उम्मीदवार बनाए विरोध कर रहे हैं। तमलुक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार दास ने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि सिद्धार्थ नस्कर को क्षेत्र के लोग नहीं पहचानते हैं। पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता बाहरी नेता को पसंद नहीं करते हैं। इस लिए पार्टी नेतृत्व को पार्टी उम्मीदवार पर फिर से विचार करने का आग्रह किया गया है। यही स्थिति कृष्णानगर और बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र की भी है। भाजपा कृष्णनगर से पूर्व फुटबाल खिलाड़ी कैलाश चौबे और बसीरहाट से सायन्तन बसु को उम्मीदवार बनाया गया है। लेकिन स्थानीय पार्टी नेताओं का एक हिस्सा इनका विरोध कर रहे हैं। कृष्णानगर के अधिकांश स्थानीय नेताओं ने यहां से धरती पुत्र सत्यब्रत को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं और बसीरहाट के स्थानीय नेता सायन्तन बसु को बाहरी करार देते हुए विरोध कर रहे हैं और स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए बैरकपुर बार काउंसिल के रोबिन भट्टार्या ने बैरकपुर से अर्जुन सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य मुकुल राय ने उन्हें लोकसभा का टिकट देने का वादा कर भाजपा में लाया था। – मानना होगा केन्द्रय नेतृत्व का फैसला- दिलीप घोषप्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को उम्मीदवारों के चयन को ले कर पार्टी में असंतोष होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के लोगों में असंतोष है। बातचीत कर मामले को सुलझाया जाएगा। लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सब को मानना होगा और एकजुट हो कर पार्टी उम्मीदवार को जीताना होगा। पार्टी का फैसला नहीं मानने वालों के लिए दरवाजा खुला है। जो लोग पार्टी के लिए काम करेगा वही पार्टी में रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो