कोलकाता

साध्वी स्वर्ण रेखा और पीयूषप्रभा का आध्यात्मिक मिलन

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा (कलकत्ता-पूर्वांचल) ट्रस्ट का आयोजन—–साध्वी पीयूषप्रभा का चातुर्मास कटिहार और साध्वी स्वर्ण रेखा का साउथ कोलकाता तेरापंथ भवन में होगा

कोलकाताMar 13, 2019 / 08:31 pm

Shishir Sharan Rahi

साध्वी स्वर्ण रेखा और पीयूषप्रभा का आध्यात्मिक मिलन

 
कोलकाता. जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा (कलकत्ता-पूर्वांचल) ट्रस्ट के तत्वावधान में तुलसीधाम प्रांगण में साध्वी स्वर्ण रेखा ठाणा-4 और साध्वी डॉ. पीयूषप्रभा ठाणा-4 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी पीयूषप्रभा ने संबोधन देते हुए कहा कि कोलकाता महानगर और उपनगरों में बहुत अच्छी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं हैं। साध्वी वृंद के साथ उन्होंने साध्वी स्वर्ण रेखा के स्वागत में गीतिका का संगान करते हुए साध्वी को कुशल वक्ता बताया। साध्वी पीयूषप्रभा का आगामी चातुर्मास कटिहार में सुनिश्चित हुआ है, जबकि साध्वी स्वर्ण रेखा का चातुर्मास साउथ कोलकाता के तेरापंथ भवन में होगा। साध्वी भावनाश्री ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। समारोह के आरंभ में पूर्वांचल सभाध्यक्ष संजय कुमार सिंघी ने स्वागत किया। उन्होंने साध्वी पीयूषप्रभा के सुखद मंगलमय विहार और चातुर्मास की सफलता की मंगलकामना करते हुए अनजाने में हुई त्रुटियों के लिए खमत खामणा की। इस मौके पर महासभा के महामंत्री विनोद बैद, कोलकाता सभाध्यक्ष बुधमल लुणियां, उत्तर हावड़ा अध्यक्ष जतन पारख, दक्षिण हावड़ा अध्यक्ष सुशील गिडिय़ा, साउथ कोलकाता अध्यक्ष विजय सिंह चौरडिय़ा, आभातेयुप कोषाध्यक्ष नवीन बैंगाणी, तेयुप पूर्वांचल अध्यक्ष नरेंद्र छाजेड़, तेरापंथ प्रोफेशनल फोर्म महामंत्री सुशील चौरडिय़ा आदि ने भावों की अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल, ज्ञानशाला के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। बनेचंद मालू, भीकमचंद पुगलिया, तेजकरण बोथरा, नौरतनमल बरमेचा, सुशील चोपड़ा, भूपेंद्र सामसुखा, विजय सिंह छाजेड़, विनोद चौरडिय़ा आदि उपस्थित थे। संचालन साध्वी दीप्तीयशा, रमण पटावरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री पंकज डोसी, कोषाध्यक्ष प्रवीण सुराणा, सह-मंत्री प्रकाश सिंघी, संगठन मंत्री ललित बैद, निर्मल दुगड़, गजराज पगारिया, बाबूलाल दूधोडिय़ा, प्रवीण पगारिया, पवन सिंघी, हनुमानमल दुगड़, विमल छाजेड़, अनिल अंचलिया, अशोक बुच्चा, मोहित भूतोडिय़ा आदि सक्रिय रहे।

Home / Kolkata / साध्वी स्वर्ण रेखा और पीयूषप्रभा का आध्यात्मिक मिलन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.