scriptपं. बिरजू महाराज संस्कृति सौरभ सम्मान से सम्मानित | sanskriti saurabh samman to pt. birju maharaj at kolkata | Patrika News

पं. बिरजू महाराज संस्कृति सौरभ सम्मान से सम्मानित

locationकोलकाताPublished: Apr 02, 2019 10:42:17 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

जीडी बिड़ला सभागार में साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था संस्कृति सौरभ की ओर से बिरजू को संस्कृति सौरभ सम्मान

kolkata

पं. बिरजू महाराज संस्कृति सौरभ सम्मान से सम्मानित

कोलकाता. जीडी बिड़ला सभागार में साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था संस्कृति सौरभ की ओर से पद्म विभूषण से अलंकृत नृत्य सम्राट पं.बिरजू महाराज को संस्कृति सौरभ सम्मान –2019 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शास्त्रीय संगीतज्ञ पद्मश्री पं. विजय किचलू की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान में श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति-पत्र और एक लाख राशि प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष चित्रा नेवटिया ने प्रशस्ति-पत्र का पठन किया और अध्यक्ष प्रमोद शाह ने सम्मान राशि प्रदान की। सम्मान अजयेन्द्र नाथ त्रिपाठी के मंत्रोचारण के साथ हुआ। संस्था सचिव राजीव माहेश्वरी ने किचलू को शॉल प्रदान किया। उर्दू के मशहूर शायर और आलोचक शीन काफ निजाम को प्रथम संस्कृति सौरभ सम्मान दिया गया। विनीता पोद्दार और राधेश्याम गोयनका ने बिरजू महाराज का स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष प्रमोद शाह ने स्वागत वक्तव्य और सचिव राजीव माहेश्वरी ने संस्था के उद्देश्य, गतिविधियों से परिचित कराया। उपाध्यक्ष राममोहन लखोटिया ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापित उपाध्यक्ष नथमल नेवटिया ने किया। सह-सचिव प्रदीप कालानेरिया, कार्यकारिणी सदस्यगण अजय अग्रवाल, विमल नौलखा, महेशचंद्र शाह, विनोद कुमार गुप्ता, राजेंद्र खण्डेलवाल, आनंद चंद मेहता, जतन बरडिय़ा, विनीत रूइया, राधेश्याम गोयनका, घनश्याम दास शाह, प्रहलाद राय अग्रवाल, महावीर मणकसिया, हरिकिशन चौधरी, नन्द लाल शाह, काशी प्रसाद खेरिया, सीताराम शर्मा सहित आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो