script

Corona Virus effect in West Bengal: कोरोना फैलने के खतरे से शांतिनिकेतन का सोनाझूरी खोआई हाट बंद

locationकोलकाताPublished: Mar 16, 2020 06:26:02 pm

Submitted by:

Manoj Singh

Corona virus outbreak के खतरे को ध्यान में रखते हुए Birbhoom जिले के Shantiniketan स्थित Vishwa Bharti university के बाद क्षेत्र के Sonajhuri Khoai Haat रविवार से बंद कर दिया गया, जो tourists के लिए attraction का केन्द्र रहा।

Corona Virus effect in West Bengal: कोरोना फैलने के खतरे से शांतिनिकेतन का सोनाझूरी खोआई हाट बंद

Corona Virus effect in West Bengal: सोनाझूरी खोआई हाट में नृत्य करती आदिवासी महिलाएं

हाट में बिकते है क्षेत्रीय हस्तकलाएं और आदिवासी महिलाएं करती हैं नृत्य
कोलकाता
बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय के बाद क्षेत्र के सोनाझूरी स्थित खोआई हाट रविवार से बंद कर दिया गया, जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। यह फैसला बीरभूम जिला प्रशासन ने कोरना वायरस फैलने के खतरे को ध्यान में रखते हुए किया है।

बोलपुर के एक बीडीओ शेखर सांई ने बताया कि इन दिनों इस हाट में बहुत से विदेशी आते हैं। जो लोग बोलपुर और शांतिनिकेतन घूमने आते हैं वो सोनाझूरी के खोआई हाट भी आते हैं। हाट के भीड़ में जानलेवा नाइलाज कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की शंका रहती है। इस लिए रविवार से इस हाट को बंद कर दिया गया है। इस हाट के खोलने का फैसला स्थिति को देख कर किया जाएगा।

पहले सोनाझूरी के खोआई हाट सप्ताह में एक दिन शनिवार को लगता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह हाट सप्ताह में शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन लग रहा था। इस हाट में लगने वाली दुकानों में विभिन्न तरह की क्षेत्रीय हस्तकलाएं बिकती हैं और जिले की आदिवासी महिलाओं के नृत्य का आयोजन किया जाता है।

इसके अलावा आने वाले पर्यटन इलाके की प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाते हैं। इस कारण जो लोग शान्तिनिकेतन घूमने जाते हैं वे सोनाझूरी के खोआई हाट घूमने जाते हैं। उनमें विदेशी पर्यटक भी होते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के फैलने का खरता होने की शंका को देखते हुए प्रत्येक साल शान्तिनिकेतन में होने वाला बसंत उत्सव का आयोजन इस साल रद्द कर दिया गया है। कोरना वायरस के फैलने के खतरा सर्तक होते हुए विश्वभारती विश्वविद्यालय को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया है।

शांतिनिकेतन आश्रम भी बंद

यहां आने वाले देश और विदेश के पर्यटन शान्तिनिकेतन आश्रम भी देखने जाते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के फैलने की शंका के मद्देनजर इस बार इस आश्रम में पर्यटकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही ही नहीं इन दिनों जो पर्यटक शांतिनिकेतन घूमने आएंगे वे विश्वभारती विश्वविद्यालय के उत्तरायण क्षेत्र, कालभवन, पूजा स्थल पर नहीं जा सकते।

ट्रेंडिंग वीडियो