scriptनिगम के स्कूल होंगे अंग्रेजी माध्यम | schools of kmc will be converted into english medium from bengali. | Patrika News

निगम के स्कूल होंगे अंग्रेजी माध्यम

locationकोलकाताPublished: Jan 04, 2019 04:47:38 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सोमवार को यह जानकारी निगम के शिक्षा विभाग के एमआईसी अभीजीत मुखर्जी ने दी।

Kolkata, West Bengal, India

निगम के स्कूल होंगे अंग्रेजी माध्यम

– 2019 में निगम का शहरवासियों को तोहफा…

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सोमवार को यह जानकारी निगम के शिक्षा विभाग के एमआईसी अभीजीत मुखर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि निगम के ज्यादातर प्राइमरी स्कूल बांग्ला मीडियम के हैं। ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवार के लोग अपने बच्चों को इन स्कूलों में नहीं भेजना चाहते हैं। इस वजह से निगम के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कमी होती जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में केएमसीपी के 17-18 स्कूलों में प्रायोगिक तौर पर यह व्यवस्था चालू की जाएगी। सफल होने पर निगम के अन्य स्कूलों में भी अंग्रेजी मीडियम पढ़ाई चालू हो जाएगी। एमआईसी ने बताया कि शहर में कुल 273 केएमसीपी स्कूल हैं। इनमें से 157 बांग्ला मीडियम हैं, इन सभी स्कूलों को आने वाले दिनों में अंग्रेजी माध्यम में बदला जाएगा लेकिन साथ ही इसमें बांग्ला की भी पढ़ाई होगी। विषय चयन का पूरा फैसला अभिभावकों पर होगा। उन्हें उम्मीद है कि इससे केएमसीपी स्कूलों की ओर अभिभावकों का नजरिया बदलेगा और छात्र-छात्राओं की संख्या में भी वृद्धि होगी।

– 400 नए स्थाई शिक्षकों की हो सकती है नियुक्ति:-


सूत्रों के मुताबिक म्यूनिसिपल सर्विस कमीशन(एमएससी) के अंतर्गत कोलकाता नगर निगम के स्कूलों में 400 नए स्थाई शिक्षकों की जल्द ही नियुक्ति होने वाली है। बताया जाता है कि स्कूल का भाषा माध्यम बदलने से शिक्षक भी बदलने होंगे, नए शिक्षकों की नियुक्ति करनी होगी। ऐसे में निगम उन्हीं शिक्षकों की नियुक्ति करेगा जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम स्कूल से पठन-पाठन किया हो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो