scriptअस्पताल की सुरक्षा कर्मी को अश्लील प्रस्ताव, सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार | Security Officer arrested for obscene offer, security officer arrested | Patrika News

अस्पताल की सुरक्षा कर्मी को अश्लील प्रस्ताव, सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jan 16, 2019 04:11:36 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

आरोपी पीडि़ता को लगातार फोन कर अनैतिक प्रस्ताव देता था। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने व नौकरी से निकालने की धमकी देता था।

kolkata west bengal

अस्पताल की सुरक्षा कर्मी को अश्लील प्रस्ताव, सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

 

आसनसोल. आसनसोल उत्तर थाना इलाके के ईएसएल सदर अस्पताल की महिला सुरक्षा कर्मी पर अश्लील टिप्पणी व उसे फोन पर परेशान करने के आरोप में पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी के. रामप्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पीडि़ता को लगातार फोन कर अनैतिक प्रस्ताव देता था। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने व नौकरी से निकालने की धमकी देता था।

अस्पताल की अधिकारी रत्ना चट्टपोध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। दोष प्रमाणित होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऑटो में बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला यात्री गिरफ्तार

राजारहाट . विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अन्तर्गत राजारहाट थाना इलाके में ऑटो में सफर कर रही एक युवती से छेड़छाड़ करनेवाले उसके सहयात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सह यात्री का नाम सामन्त कर्मकार है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की रात को 19 वर्षीय युवती लाउहाटी-राजारहाट रूट के एक ऑटो से सफर कर रही थी। ऑटो के पीछे बीच में बैठनेवाले सहयात्री कर्मकार पर उसने आरोप लगाया कि कर्मकार ने उसके शरीर को बार-बार छूने का प्रयास कर रहा था। जबरदस्ती जहां-तहां हाथ लगा रहा था। विरोध करने पर भी वह नहीं माना। बाद में युवती ने ऑटो से उतर कर उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो