script‘सुखी और स्वस्थ जीवन की चाबी’ पर सेमिनार | seminar on helthy and happy life at kolkata | Patrika News

‘सुखी और स्वस्थ जीवन की चाबी’ पर सेमिनार

locationकोलकाताPublished: Sep 25, 2018 10:36:05 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

ब्रह्माकुमारी संस्था की श्यामनगर शाखा का आयोजन

kolkata

‘सुखी और स्वस्थ जीवन की चाबी’ पर सेमिनार


कोलकाता. ब्रह्माकुमारी संस्था की श्यामनगर शाखा की ओर से ‘सुखी और स्वस्थ जीवन की चाबी’ पर 22 से 24 सितम्बर तक 3 दिवसीय सेमिनार का आयोजन बैरकपुर के सुकांत सदन में किया गया। प्रधान वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउन्ट आबू के राजयोगी ब्रह्माकुमार सूरज थे। ब्रह्माकुमारी गीता और ब्रह्माकुमार संदीप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बतौर मुख्य अतिथि सेंट्रल इनफोर्मेसन एंड इंटेलिजेंस सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर गौतम बोस, विधायक शीलभद्र दत्त, एसडीओ एके. आजाद इस्लाम और ज्युडिशियल एकेडेमी के डायरेक्टर श्यामल गुप्ता थे। राजयोगी ब्रह्माकुमार सूरज ने बताया कि वर्तमान समय में जैसी दुनिया की हालत है उसमें मानसिक दुश्चिंता, स्ट्रेस, सम्बन्धों में दूरी और रोगों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि इसका कोई स्थायी इलाज भी नहीं मिल रहा हैं, इसलिए इसका समाधान सब बाहर खोज रहे हैं। इन सबका समाधान हमारे भीतर, हमारे मन में मौजूद है। इससे हम अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए बस जरूरत है मन तथा मन में निहित शक्ति को जानने की और इसकी विधि है राजयोग। राजयोग से मनुष्य अपने मन की शक्तियों को जानकर समस्याओं का समाधान कर सकता है तथा असाध्य रोगों को पूर्ण रूपेण ठीक किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न दृष्टांत देकर बताया कि किस प्रकार असाध्य रोगों जिनका मेडिकल साइंस से भी उपचार संभव नहीं हो रहा, राजयोग से मन की शक्ति को कार्यान्वित कर ठीक किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता ने ‘संकल्प शक्ति का जादू’ विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि संकल्पों का हमारे जीवन के ऊपर प्रभाव पड़ता है। हमारा एक-एक संकल्प तरंग के रूप में कार्य करता हैं और वही संकल्प रूपी तरंगें प्रकृति में जाती हैं तथा हमारे पास परिस्थिति बनकर वापस आती हैं। इसलिए हमें अपने संकल्पों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए और सदा सकारात्मक चिंतन ही करना चाहिए। उन्होंने साइंस के विभिन्न उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार हमारे संकल्पों का प्रभाव शरीर, मन, सम्बन्ध तथा हमारे परिस्थितियों के ऊपर पड़ता है। ब्रह्माकुमारी श्यामनगर शाखा की इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने राजयोग मेडिटेशन पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था से राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा निशुल्क दी जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो