scriptसभी किसानों के नाम केन्द्र को भेजें: भाजपा | Send the names of all the farmers to the Center: BJP | Patrika News

सभी किसानों के नाम केन्द्र को भेजें: भाजपा

locationकोलकाताPublished: May 15, 2021 08:40:15 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इतने दिनों तक इसे रोक रखा था। इससे मिलने वाले आर्थिक लाभ से बंगाल के किसानों को अब तक वंचित रखा था।

सभी किसानों के नाम केन्द्र को भेजें: भाजपा

सभी किसानों के नाम केन्द्र को भेजें: भाजपा

कोलकाता. नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केन्द्र की ओर से सीधे बंगाल के किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपए भेजे जाने पर किसानों के नाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ओपन लेटर की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इतने दिनों तक इसे रोक रखा था। इससे मिलने वाले आर्थिक लाभ से बंगाल के किसानों को अब तक वंचित रखा था।

वे शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि वे चाहते हैं कि बंगाल के 73 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभ पाए।
राज्य के किसानों को धान, आलू और पाट का समर्थन मूल्य नहीं मिलता है। भाजपा चाहती है कि राज्य सरकार सभी किसानों के नाम केन्द्र सरकार के पास भेजे और केंद्र सरकार अपना वादा पूरा करेगी।
केन्द्र के खिलाफ आरोप निराधार: दिलीप- दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केन्द्र सरकार के खिलाफ जो आरोप लगा रही हैं वो निराधार है।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की मदद करने के लिए चार बार पत्र लिखा था। लेकिन ममता बनर्जी ने उन पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया।
घोष ने बंगाल में कोरोना टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि लोग चार-पांच घंटे लाइन में खड़ा होने के बाद बिना वैक्सीन लिए ही लौट रहे हैं। इसको लेकर कोई नीति नही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो