scriptगोडसे को देशभक्त कहने पर अधीर ने प्रज्ञा ठाकुर के दावे पर क्या कहा, जानिए | Senior Congress MP Adhir Choudhary slams BJP MP Pragya Thakur | Patrika News

गोडसे को देशभक्त कहने पर अधीर ने प्रज्ञा ठाकुर के दावे पर क्या कहा, जानिए

locationकोलकाताPublished: Nov 28, 2019 09:46:38 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

भाजपा की बहुचर्चित सांसद प्रज्ञा ठाकुर के उस बयान पर गुरुवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी पर गोली चलाने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह डाला।

गोडसे को देशभक्त कहने पर अधीर ने प्रज्ञा ठाकुर के दावे पर क्या कहा, जानिए

गोडसे को देशभक्त कहने पर अधीर ने प्रज्ञा ठाकुर के दावे पर क्या कहा, जानिए

नई दिल्ली.
भाजपा की बहुचर्चित सांसद प्रज्ञा ठाकुर के उस बयान पर गुरुवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी पर गोली चलाने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह डाला। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने इस पर तीव्र आपत्ति जताते हुए स्पीकर ओम बिरला का ध्यान आकर्षित करते हुए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। दोनों पार्टियों ने इस मुद्दे पर सनद में चर्चा की मांग की। हालांकि अध्यक्ष ने इसे खारिज कर दिया। नाराज होकर कांग्रेस और तृणमूल के सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए।
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की। वर्तमान समय में वे लोग चुनावी जंग जीतने के लिए गांधी का गुनगान कर रहे हैं। उन्होंने आरएसएस और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर सडक़ों पर उतरने का आह्वान किया। भाजपा और आरएसएस नेताओं का छद्म देशप्रेम का मुखौटा खोलकर उनके असली चेहरे को सामने लाने की जरूरत है।
अधीर ने कहा कि धीरे-धीरे भाजपा और आरएसएस नेताओं की पोल खुलती जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान जिन लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को सामने रख स्वच्छ भारत, एक भारत का सपना दिखा रहे थे। सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान पार्टी के असली रूप को दर्शाया है। हालांकि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने इसका खण्डन करते हुए प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य पद से तत्काल हटाने की घोषणा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो