मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को गोचरण रेलवे स्टेश्न के पास की एक इमारत में देह व्यवसाय चलाए जाने की जानकारी मिली थी। उक्त जानकारी के आधार पर रविवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने वहां से षष्ठी फकीर(30) मीरा सरदार(32), शिवेंदु दास(43) और नसीमुद्दीन मोल्ला(34) को गिरफ्तार किया है। षष्ठी इस गिरोह का मालिक है। उसके पास से पुलिस ने लगभग 6 हजार रुपए बरामद किए हैं।
वहीं पुलिस ने उक्त बिल्डिंग से एक किशोरी व 6 महिलाओं को छुड़ाया। किशोरी को सुधारगृह भेजा गया है। वहीं अन्य से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त बिल्डिंग से भारी मात्रा में संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं। पीडि़त महिलाओं के घर वालों से पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है।