script2 नाबालिग से 2 माह से यौनाचार, दोनों आरोपी गिरफ्तार | Sexual assault on 2 minors for 2 months | Patrika News

2 नाबालिग से 2 माह से यौनाचार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: May 09, 2018 07:07:59 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

पीडि़ता के शरीर पर दांत के निशान देख शिक्षिका को हुआ संदेह

kolkata west bengal
महानगर के लेक के गोविन्दपुर रोड इलाके की घटना
कोलकाता

लेक थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर इलाके से 2 नाबालिग बच्चियों से करीब 2 माह से यौनाचार के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम शेखर हलदार (60) व गोरचांद दास (56) है। शेखर एक बहुमंजिली इमारत में सुरक्षा प्रहरी है तो गोराचंद पेशे से रंग मिस्त्री है। इन पर पिछले दो महीने से बच्चियों पर यौनाचार के आरोप हैं।
मंगलवार शाम एक पीडि़ता कोचिंग क्लास करने गई थी। खामोश देख शिक्षिका ने बच्ची की तबीयत के बारे में जानकारी ली। उसके शरीर पर दांत से काटने का निशान देख शिक्षिका को संदेह हुआ। बच्ची डरी हुई थी। शिक्षिका के पूछने पर बच्ची ने बताया कि उससे २ जने कई दिनों से अश्लील हरकत कर रहे हैं। उसकी सहेली से भी दोनों ऐसी ही हरकत कर रहे हैं। शिक्षिका ने इसकी शिकायत लेक थाना में की। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पता लगा रही है कि दोनों कितने दिनों से इस तरह की हरकत कर रहे थे।

ऑटो चालक ने की युवती से छेडख़ानी

-आरोपी गिरफ्तार
-पर्णश्री इलाके की घटना

कोलकाता

ऑटो में सवार युवती से छेडख़ानी करने व विरोध करने पर उस पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। घटना पर्णश्री थाना इलाके की है। मंगलवार को कोमारपाड़ा से चौरास्ता जाने के लिए युवती ऑटो में सवार हुई थी। युवती का आरोप है कि ऑटो चालक उसे लगातार परेशान कर रहा था। विरोध करने पर वह सीना जोरी करने लगा और युवती पर अभद्र टिप्पणी भी की। युवती ने पर्णश्री थाने में ऑटों चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम अचिंतो मुखर्जी (४५) है। पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो