scriptक्यों ममता के गढ़ में बोले शाह, दीदी कल आ रहा हूं हिम्मत है तो करो गिरफ्तार | Why Shah speaks in Mamta's fortress, you show dare to arrest me | Patrika News

क्यों ममता के गढ़ में बोले शाह, दीदी कल आ रहा हूं हिम्मत है तो करो गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: May 13, 2019 04:38:49 pm

Submitted by:

Manoj Singh

क्यों कहा, मेरी रैली रोक सकती है तृणमूल कांग्रेस प्रमुख भाजपा की जीत नहीं
 

Kolkata West Bengal

ममता के गढ़ में बोले शाह, दीदी कल आ रहा हूं हिम्मत है तो करो गिरफ्तार


कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के गढ़ में गरजे और उन्हें ललकारते हुए खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें रैली करने से रोक सकती है, लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत नहीं रोक पाएगी।
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए अमित शाह इस दिन जयनगर लोकसभा क्षेत्र के कैनिंग, डायमण्ड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के बारुईपुर और बारासात लोकसभा क्षेत्र के राजारहाट में रैली करने वाले थे। लेकिन राज्य सरकार ने ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी के चुनाव क्षेत्र डॉयमण्डहार्बर में शाह के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दिया। नतीजा उनकी बारूईपुर की रैली रद्द करनी पड़ी। शाह ने कैनिंग में आयोजित अपनी रैली में इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की सरकार धबड़ाई हुई है। वह हमे रैली में जाने से रोकना चाहती हैं। तृणमूल कांग्रेस हमे रैली करने से रोक सकती हैं, लेकिन वे बंगाल में भाजपा की जीत की लहर को नहीं रोक सकती है। इस दौरान उन्होंने रैली मंच से लोगों को जय श्रीराम का नारा लगवाया और ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि दीदी जय श्रीराम कहने वाले लोगों को धमकी दे रही है और उन्हें गिरफ्तार करवा रही हैं। लेकिन हम जय श्रीराम का नारा लगा रहे है। हम मंगलवार को कोलकाता आ रहे हैं हिम्मत है तो हमे गिरफ्तार कर के दिखाओं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो