script

West Bengal Election 2021: अमित शाह कूचबिहार में 11 फरवरी को लेगें परिवर्तन यात्रा में हिस्सा

locationकोलकाताPublished: Feb 08, 2021 01:58:32 pm

Submitted by:

Manoj Singh

वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की लहर तेज करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नदिया जिले के नबद्वीप से परिवर्तन रथ यात्रा रवाना किया था। इसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 11 फरवरी को कूचबिहार में हिस्सा लेंगे और

West Bengal Election 2021: अमित शाह कूचबिहार में 11 फरवरी को लेगें परिवर्तन यात्रा में हिस्सा

West Bengal Election 2021: अमित शाह कूचबिहार में 11 फरवरी को लेगें परिवर्तन यात्रा में हिस्सा,West Bengal Election 2021: अमित शाह कूचबिहार में 11 फरवरी को लेगें परिवर्तन यात्रा में हिस्सा,West Bengal Election 2021: अमित शाह कूचबिहार में 11 फरवरी को लेगें परिवर्तन यात्रा में हिस्सा

सिर्फ सरकार बदलना नहीं, मानसिकता भी बदलना है उद्देश्य-नड्डा
बंगाल में परिवर्तन यात्रा में उमड़ा लोगों की भीड़

कोलकाता
वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की लहर तेज करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नदिया जिले के नबद्वीप से परिवर्तन रथ यात्रा रवाना किया था। इसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 11 फरवरी को कूचबिहार में हिस्सा लेंगे और लोगों से राज्य में सत्ता परिवर्तन करने के लिए अह्वान करेंगे। रथ यात्रा को रवाना करते हुए जेपी नड्डा ने कहा था कि परिवर्तन रथ यात्रा सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसका उद्देश्य मानसिकता भी बदलना है।
इस दौरान उन्होंने हर बात में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ना कहने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पश्चिम बंगाल को प्रत्येक चीज देना चाहते हैं। लेकिन ममता बनर्जी कहती हैं कि चाई ना चाई ना। क्यों वे हर बात में कहती हैं कि होबे ना, होबे ना। हम कहते हैं कि मई महीने के बाद बंगाल में हर चीज होगा।
मिशन बंगाल फतह को सफल बनाने के लिए भाजपा ने बंगाल में कुल पांच परिवर्तन रथ यात्रा निकालने की योजना बनाई है। जेपी नड्डा ने नवद्वीप से पहली परिवर्तन रथ यात्रा को रवाना किया है। बाकी चार परिवर्तन रथ यात्रा चार जगहों से निकाली जाएंगी, जो राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
नदिया जिला प्रशासन ने भाजपा को राजनीतिक कार्यक्रम करने का अनुमति दी थी। लेकिन इसको लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के लंबित होने के कारण जिला प्रशासन ने भाजपा को रथ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है। हाई कोर्ट इस मामले की नौ फरवरी को सुनवाई करने वाला है।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने इस दिन कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी की अनुमति के रथ यात्रा आगे बढ़ती रहेगी और अपने निर्धारित जगह तक जाएगी। यह पक्का है पार्टी किसी भी अनुमति का इंतजार नहीं करेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा ने राज्य के गृह सचिव एचके द्विवेदी पर पत्र लिख कर रथ यात्रा की अनुमति देने की मांग की थी। लेकिन उन्होंने भाजपा को स्थानीय प्रशासन से अनुमति मांगने को कहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो