scriptशांति निकेतन के ऐतिहासिक बसंतोत्सव पर लग सकता है विराम | Shantiniketan's historical spring festival may stop | Patrika News

शांति निकेतन के ऐतिहासिक बसंतोत्सव पर लग सकता है विराम

locationकोलकाताPublished: Jan 22, 2020 01:18:11 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– शिक्षामंत्री ने जताया रोष, कहा-करेंगे बात

शांति निकेतन के ऐतिहासिक बसंतोत्सव पर लग सकता है विराम

शांति निकेतन के ऐतिहासिक बसंतोत्सव पर लग सकता है विराम

 


शांतिनिकेतन . कवि गुरु रवीन्द्रनाथ द्वारा बनाए गए शांतिनिकेतन प्रांगण में ऐतिहासिक बसंतोत्सव में विराम लगने जा रहा है। इस उत्सव के लिए न सिर्फ राज्य से बल्कि विभिन्न राज्यों व विदेशों से भी लोग शामिल होते हैं। इसका आयोजन न करने पर लोगों ने दुख जताया वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने रोष जताते हुए कहा कि वे इस बारे में विश्वभारती से बात करेंगे। सूत्रों के अनुसार हर वर्ष आयोजित होने वाला बसंतोत्सव इस बार नहीं होगा। ऐसी जानकारी विश्वभारती की ओर से दी गई है। उनके अनुसार दोल यात्रा के दौरान बसंतोत्सव मनाया जाता था जो इस बार होली के 20 दिन पहले ही मना लिया जाएगा। 10 मार्च को दोल होने पर बसंत वंदना 18 फरवरी को किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार हर साल इस उत्सव के दौरान लाखों की संख्या में लोग शामिल हो जाते हैं जिससे विश्वभारती का परिवेश खराब हो जाता है। भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता है। गत वर्ष भीड़ के कारण कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई थी। यहां तक कि एक एंबुलेंस भी भीड़ में फंस गई थी। स्थानीय लोगों की भी काफी सारी शिकायतें इस उत्सव को लेकर है। इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से उत्सव प्रेमियों में दुख है वहीं शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी रोष जताया है। उन्होंने इस मामले पर कहा कि विश्वभारती के उपाचार्य के साथ बात करेंगे। साथ ही इस ऐतिहासिक उत्सव को साकार बनाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो