scriptनेता के गोदाम में मिले धारदार हथियार, तोडफ़ोड़, आगजनी | Sharp weapons found in leader's Godown, sabotage, arson | Patrika News

नेता के गोदाम में मिले धारदार हथियार, तोडफ़ोड़, आगजनी

locationकोलकाताPublished: Sep 20, 2021 12:24:12 am

Submitted by:

Rabindra Rai

निश्चिदा थाना इलाके के एलटी सर्विस रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस नेता विकास दे के गोदाम से हथियार मिलने से बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने शनिवार को गोदाम में तोडफ़ोड़ की। आगजनी की। वाहनों में तोडफ़ोड़ की।

नेता के गोदाम में मिले धारदार हथियार, तोडफ़ोड़, आगजनी

नेता के गोदाम में मिले धारदार हथियार, तोडफ़ोड़, आगजनी

लोगों ने हथियारों को निश्चिंदा थाने को सौंपा
– माइक बजाने का विरोध किया तो नेता पुत्र ने किया हमला, बढ़ा विवाद
हावड़ा. निश्चिदा थाना इलाके के एलटी सर्विस रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस नेता विकास दे के गोदाम से हथियार मिलने से बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने शनिवार को गोदाम में तोडफ़ोड़ की। आगजनी की। वाहनों में तोडफ़ोड़ की। लोगों ने गोदाम से बरामद तलवार, छुरी और भुजाली समेत धारदार हथियारों को निश्चिंदा थाने को सौंप दिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक हावड़ा जिला परिषद नेता विकास दे का पुत्र अरूप दे गोदाम में अंडा रखता था। विश्वकर्मा पूजा की रात वह और उसके साथी गोदाम में माइक बजा रहे थे। स्थानीय लोगों से इसका विरोध किया तो उनसे हाथापाई हो गई। अरूप दे तथा उसके साथियों ने महिलाओं तथा कुछ लोगों को कथित तौर पर पीटा। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को हंगामा किया। गोदाम से धारदार हथियार मिलने के बाद लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद निश्चिंदा क्षेत्र में व्यापक तनाव देखा गया। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई।

फंसाने के लिए हथियार रखे: नेता
तृणमूल नेता विकास दे ने दावा किया कि उनके बेटे को फंसाने के लिए हमलावरों ने गोदाम में हथियारों को रख दिया। कुदाल, बेलचा और छोटे सामान को काम के उद्देश्य से गोदाम में रखा था। उन्होंने दावा किया कि गोदाम में तोडफ़ोड़ और आगजनी से उन्हें कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने निश्चिंदा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो