scriptWest Bengal:इसलिए कॉलेज छात्र को मारी गोली… | Shoot out in West Bengal | Patrika News

West Bengal:इसलिए कॉलेज छात्र को मारी गोली…

locationकोलकाताPublished: Feb 24, 2020 06:23:19 pm

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है…

West Bengal:इसलिए कॉलेज छात्र को मारी गोली...

West Bengal:इसलिए कॉलेज छात्र को मारी गोली…

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने रविवार रात एक कॉलेज छात्र को गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविवार रात कुछ बदमाश चोरी का लोहा लेकर जा रहे थे। स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अरिन्द्रजीत सरकार ने उनका विरोध किया। इसको लेकर बदमाश भडक़ उठे और उसे गोली मार दी। लहूलुहान हालत में उसे भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थानांतरित कर दिया। कोलकाता के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना के संबंध में नोवापाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज बर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो