script

गोली मार व गला काटकर हत्या, 4 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Oct 23, 2019 11:14:52 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

गोली मार व गला काटकर हत्या, ४ गिरफ्तार

गोली मार व गला काटकर हत्या, 4 गिरफ्तार

गोली मार व गला काटकर हत्या, 4 गिरफ्तार

गोली मार व गला काटकर हत्या, ४ गिरफ्तार

खडग़पुर
लालगढ़ थाना अन्तर्गत तेतुलआडा गांव मे एक युवक को पहले गोली मारी गई। उसके बाद उसका गला काट दिया गया और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गये आरोपी मृतक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक का नाम बलराम बनराज(42) हैं। वह तेतुलआडा गांव का निवासी और छोटा व्यापारी था। वह हाडदा बाजार से बाताबनी होते हुए अपने गांव तेतुलआडा गांव आ रहा था। इसी बीच वह अपने खेत मे फसलों को देखने गया था। खेत मे पहले से छुपे हमलावरों ने पहले उसे गोली मारी। फिर गला काटकर शव को खेत में फेंक कर फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अभिराम बनराज,सहदेव बनराज(बाप -बेटा ),अजय दलसिंह और विजय दलसिंह हैं। अभिराम मृतक का चाचा और सहदेव चचेरा भाई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो