scriptइस्लामपुर में चली गोली, 1 की मौत 2 घायल | Shot in Islampur, 1 killed and 2 injured | Patrika News

इस्लामपुर में चली गोली, 1 की मौत 2 घायल

locationकोलकाताPublished: Mar 05, 2021 09:08:19 am

Submitted by:

Renu Singh

– जख्मी होने वाले थे स्कूली बच्चे

इस्लामपुर में चली गोली, 1 की मौत 2 घायल

इस्लामपुर में चली गोली, 1 की मौत 2 घायल

कोलकाता

उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में बुधवार को शूटआउट की घटना में एक युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही दो और स्कूली बच्चे घायल हो गए। यह घटना अगदिमिखुंती ग्राम पंचायत में इलाके में हुई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद फरियाद के रूप में हुई। इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने बताया कि अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मृतक के परिवार ने दावा किया कि मोहम्मद फरियाद के साथ दो और युवक मांस खरीदने गए थे। वहां से लौटने के बाद मोटर साइकिल पर घर लौटते समय उनमें से एक के साथ झगड़ा किया था। कुछ समय बाद उन पर कथित तौर पर दूसरे युवक के घर वाले आ गए व फरियाद को गोली मार दी। आरोपियों और गोलियां चलाई जिससे 2 बच्चे भी घायल हो गए। युवक व बच्चों को इस्लामपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद फरियाद को मृत घोषित कर दिया।फरियाद की पत्नी अनीसा खातून ने कहा उसका पति पुणे में काम करता था। लॉकडाउन में घर लौटा था। घरवालों का आरोप है कि घटना में क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत सदस्य शामिल थे। तृणमूल के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस घटना का कोई राजनीतिक कारण नहीं है। इस्लामपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्तिक चंद्र मंडल ने कहा कि पैसे को लेकर पुराने विवाद के कारण यह घटना हुई है। कोई शिकायत नहीं मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो