scriptधूमधाम से मना श्री देवसर माता नवम् अमृत महोत्सव | Shri Devasar Mata Navam Amrit Festival celebration | Patrika News

धूमधाम से मना श्री देवसर माता नवम् अमृत महोत्सव

locationकोलकाताPublished: Jan 06, 2020 04:09:44 pm

Submitted by:

Renu Singh

– भजनों से गूंजा विधान गार्डन सभागार- श्री देवसर माता भक्त मंडल का आयोजन

धूमधाम से मना श्री देवसर माता नवम् अमृत महोत्सव

धूमधाम से मना श्री देवसर माता नवम् अमृत महोत्सव

श्री देवसर माता भक्त मंडल की ओर से धूमधाम के साथ श्री देवसर माता का नवम अमृत महोत्सव रविवार को उल्टाडांगा स्थित विधान गार्डन में मनाया गया। इस अवसर पर फूलों से श्री देवसर माता का दरबार भव्य रूप से सजाया गया। सुबह 8.30 बजे से ही माता की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। महोत्सव में पूजन व दुर्गासप्तशती पाठ किया गया। देवसर से आए पंडित वेदप्रकाश व भिवानीवाले ने निर्देश में पाठ रचयिता रवीन्द्र केजरीवाल, पाठवाचक रामअवतार अग्रवाल ने पूजा-अचर्ना की। महोत्सव में अनार, मेवा, गुलाब, कमल से माता का अभिषेक किया गया। नवम महोत्सव में सावित्रीदेवी लुहारीवाला, ईश्वरचंद ललित कुमार धनानिया ने मंगल महिमा पाठ का कुशल संयोजन किया। कुल 400 महिलाओं ने देवसर माता का मंगलपाठ किया। महोत्सव के संरक्षक के रूप में सज्जन भजनका, बलभद्रा अग्रवाल, कं वरलाल बुवानीवाला, रामनारायण बंसल, रमेश चंद्र अग्रवाल, महावीर जयभगवान सांवरिया, नरेश धनानिया, सुशीला दिनोदिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। महोत्सव में क्रमानुसार नौ कन्या पूजन, अखंड दीप व ज्योत प्रज्जवलन किया गया। पूजन के अंत में चुनड़ी महोत्सव व सामूहिक महाआरती की गई।
देवसर माता के जयकारे से गूंजा सभागार

श्री देवसर माता के नवम अमृत महोत्सव मेंं कोलकाता, हावड़ा सहित उपनगरीय इलाकों से भक्त महोत्सव में पधारे। लगभग 2000 लोगों से विधान गार्डन सभागार भरा था। माता के पाठ के साथ माता के जयकारों से सभागार गूंज उठा। कार्यकारिणी समिति के सदस्य व कोषाध्यक्ष आनंद जैन ने बताया कि देवसर माता को मानने वालों की संख्या लाखों में हैं। लोग सालभर इस महोत्सव का इंतजार करते हैं। महोत्सव पर राज्यभर से लोग भक्ति भाव के साथ शामिल होते हैं। पूजन के बाद सभी को महाप्रसाद वितरण किया गया। नवम अमृत महोत्सव में भजन गायकों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की अमृतवर्षा में लोग पूर्ण रूप से डूब गए। भजन गायकों में रवि बेरीवाल (कोलकाता), गोपाल डालमिया (कोलकाता), रिंकी गुप्ता (कोलकता) ने एक से एक भजन पेश किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो