scriptसीकर नागरिक परिषद ने मनाई तुलसीदास जयंती | Sikar nagarik parishad celebrated Tulsidas Jayanti | Patrika News
कोलकाता

सीकर नागरिक परिषद ने मनाई तुलसीदास जयंती

सीकर नागरिक परिषद की ओर से मातुश्री छोटी देवी सोभासरिया की स्मृति में गोस्वामी तुलसी जयंती का आयोजन किया गया।

कोलकाताAug 18, 2018 / 06:27 pm

Rabindra Rai

kolkata west bengal

सीकर नागरिक परिषद ने मनाई तुलसीदास जयंती

कोलकाता. सीकर नागरिक परिषद की ओर से मातुश्री छोटी देवी सोभासरिया की स्मृति में गोस्वामी तुलसी जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रह्लादराय अग्रवाल ने कहा कि सीकर परिषद सेवा का लगातार विस्तार कर रही है। विशेष अतिथि राजेन्द्र खंडेलवाल ने सेवा कार्यों की सराहना की। परिषद अध्यक्ष एमिरेट्स घनश्याम प्रसाद सोभासरिया ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रही है और इस स्थिति में तुलसी जयंती समारोह का महत्व है। 16 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सुंदरकांड पर आधारित अंतरविद्यालय आवृत्ति प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम स्थान-श्रीजैन विद्यालय, द्वितीय स्थान-टांटिया हाईस्कूल, माहेश्वरी विद्यालय तथा तीसरे स्थान पर कमला शिक्षा सदन के छात्र रहे। अमर भारती विद्यालय के छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार जालान ने स्वागत भाषण और सचिव रवि सीकरिया ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ. ऋषिकेश राय, दुर्गा व्यास, डॉ. राजश्री शुक्ला निर्णायक थीं। संयोजक सुनिता लोहिया, रेखा चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन रमेश शर्मा ने किया। कुंजबिहारी अग्रवाल, दीनदयाल गुप्ता, बनवारीलाल मित्तल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, एलके बियानी, सुरेश शर्मा, जगदीश सिंघी, धर्मचन्द्र जैन, जयभगवान सांवरिया, घनश्याम अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रवि लोहिया, उषा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अनिल पोद्दार, डीपी विदावतका, श्रीमोहन चौधरी, प्रीति बियानी, किरण सोढानी, चंचल मित्तल आदि मौजूद थे। पं. विजय शंकर मेहता ने सुंदरकांड पर भावपूर्ण संबोधन दिया।
सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय में भी आयोजन
उधर सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय की ओर से भी तुलसी जयंती मनाई गई। अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर मिश्र (शांतिनिकेतन) और मुख्य वक्ता नई दिल्ली के डॉ. अवनिजेश अवस्थी मौजूद थे। पुस्तकालय अध्यक्ष तुलाराम जालान, मंत्री दुर्गा व्यास, पुस्तकालय उपाध्यक्ष भरत कुमार जालान आदि के सान्निध्य में सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय माध्यमिक की छात्राओं ने मंगलाचरण पेश किया।

शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान के प्रयोगों से रूबरू हुए विद्यार्थी
हुगली. बैन्डेल महात्मा गांधी हिन्दी विद्यालय (उच्च माध्यमिक) के ९वीं क्लास के छात्र-छात्राओं ने 16 अगस्त को बिड़ला औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय (बीआईटीएम) का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण विद्यालय के 3 शिक्षक सहित 17 छात्र तथा 13 छात्राएं मौजूद थीं। छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की वित्तीय सहायता से यह शैक्षणिक भ्रमण हुआ। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को विज्ञान के अनेक प्रयोगों, मशीनों, उद्योग-धंधों आदि की जीवन्त जानकारी मिली। भ्रमण का मुख्य आकर्षण विद्युत गैलरी का हाई वोल्टेज शो, टीवी गैलेरी में क्रोमाकी शो, विज्ञान मैजिक मिराकल भूमिगत कोयला खदान और भूल-भुलैया आदि था। भ्रमण को सफल बनाने के लिए शिक्षक व एनसीसी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय प्रभारी शिवनरायन मांझी, शिक्षक रंजीत सिंह, शिक्षिका लक्ष्मी प्रामाणिन तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो