script6 साल की बच्ची से 86 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म | Six year's old girl raped in kolkata | Patrika News

6 साल की बच्ची से 86 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म

locationकोलकाताPublished: Mar 27, 2018 09:27:33 pm

कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके में छह साल की नाबालिग से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी लगभग 86 साल का वृद्ध है।

Kolkata West Bengal
बेनियापुकुर इलाके की घटना , आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता

कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके में छह साल की नाबालिग से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। इलाज के लिए पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लगभग 86 साल का वृद्ध है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है। लोगों ने उसके लिए कड़ा सजा की मांग की है।
—–
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
अलताफ हुसैन नामक वृद्ध पर भारतीय दंड विधान की धारा- 376/354/ 341/501 एवं प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स (पॉक्सो) एक्ट- 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अारोपी ने गुनाह कबूल लिया है।
——
आई थी मामा के घर

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। बच्ची करेया रोड स्थित अपने मामा के घर आई हुई थी। शाम में मामा के घर के बाहर खेल रही थी, तभी अलताफ उसे दबोच लिया। उसे चॉकलेट खिलाने का लोभ देकर अपने साथ ले गया और हैवानियत कर डाली। बच्ची ने परिजनों को वृद्ध अलताफ की हरकतों के बारे में बताया। फिर बच्ची की मां ने बेनियापुकुर थाने में अलताफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। रात में पुलिस ने अलताफ को गिरफ्तार किया।
—-
पीडि़ता अस्पताल में भर्ती

पीडि़ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
—–

जल्द सजा सुना रही अदालतें
पॉक्सो एक्ट के मामलों में राज्य की अदालतें जल्द सजा सुना रही हैं। कुछ दिन पहले नदिया जिले के कृष्णनगर की अदालत ने महज 12 दिनों में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को सजा सुनाई थी। इधर सियालदह कोर्ट ने वारदात के ठीक 9 वें दिन ही आरोपी को सजा सुना दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो